Latest News मनोरंजन महाराष्ट्र

बढ़ती महंगाई के बीच अनुपम खेर ने पैदल चलने वालों को बताया ‘सबसे खतरनाक


नई दिल्ली, । इन दिनों देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में काफी बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। जिसके चलते कई चीजें महंगी हो गई हैं। इतना ही नहीं, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को देखते हुए बहुत-से लोग अपने वाहन को छोड़ साइकिल चलाने पर मजबूर हो गए हैं। देश की महंगाई और बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों को लेकर फिल्म द कश्मीर फाइल्स के अभिनेता अनुपम खेर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने साइकिल चलाने वालों को देश के लिए आपदा, स्वस्थ व्यक्ति को अर्थव्यवस्था के लिए बेहद खराब और पदल चलने वालों को काफी खतरनाक बताया है। यह बात अनुपम खेर ने सोशल मीडिया के जरिए कही है। अनुपम खेर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहने वाले कलाकारों में से एक हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए अक्सर खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करते रहते हैं।