Latest News उत्तर प्रदेश बलिया राष्ट्रीय लखनऊ

बलिया की सात विधानसभा के लिए मतदान जारी, तीन बजे तक 46.50 फीसद


बलिया, । जिले में छठवें चरण में बलिया नगर, बांसडीह, बेल्‍थरारोड, सिकंदरपुर, बैरिया और रसड़ा के लिए मतदान शुरू हो गया। इसके पूर्व मंगलवार की शाम को चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद उम्‍मीदवार जनता जनार्दन के जनादेश का इंतजार कर रहे हैं। वर्ष 2017 में भाजपा ने यहां पर पांच सीटों पर अपना परचम लहराया था। जबकि सपा-बसपा ने भी अपना खाता खोला था। इस बार विधानसभा चुनाव में जिले की सात सीटों पर रोमांचक लड़ाई देखने को मिलेगी। वहीं सुबह सात बजे से केंद्रों पर मतदान शुरू होने के बाद सुरक्षा के लिए तैनात अधिकारी भी मतदान केंद्रों पर चक्रमण करते रहे।

वहीं सुबह 11 बजे तक 21.85 फीसद तक मतदान हो चुका था। जिसमें सिकंदरपुर में 24.6 फीसद के साथ सर्वाधिक मतदान हुआ था तो सबसे कम बैरिया में 15. 46 फीसद तक मतदान हुआ था।  वहीं दोपहर एक बजे तक 36.22 फीसद तक मतदान हो चुका था। वहीं दोपहर तीन बजे तक कुल 46.50 प्रतिशत तक मतदान हो चुका था।

बिगड़ते बिगड़ते संभला मामला : दुबहर बलिया कैराना वाला हरकत मत कीजिए नारद राय वरना मामला बिगड़ जाएगा। यह बात भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी दयाशंकर सिंह ने स्थानीय चट्टी पर विपरीत दिशा से लौट रहे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नारद राय से आमने-सामने रूबरू कही। दोनों प्रत्याशी अपने-अपने समर्थकों के साथ ऋषि दुर्वासा की भूमि दुबहर में आमने सामने पहुंचने पर दोनों प्रत्याशी तमतमाए स्थिति में थे। भाजपा प्रत्याशी बीआरसी बूथ से लौटकर इंटर कॉलेज की तरफ लौट रहे थे, तभी इंटर कॉलेज से निरीक्षण कर नारद राय बीआरसी की तरफ जा रहे थे। दोनों लोगों की आमने सामने मुलाकात राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 के स्थानीय छुट्टी पर हो गई समर्थ भी युद्ध के लिए तैयार हो गए। परंतु नारद राय सीधे बीआरसी की तरफ चले गए।

बैरिया में आठ ईवीएम खराब : विधानसभा चुनाव में गुरुवार को बैरिया विधानसभा के आठ मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन की खराबी की शिकायत पाई गई। शिकायत मिलते ही बैरिया के निर्वाचन अधिकारी /उप जिलाधिकारी बैरिया अभय कुमार सिंह ने तत्काल समय गवाएं बिना उन सब मशीनों को ठीक कराया। बाबा लक्ष्मण दास इंटर कॉलेज बैरिया मतदान केंद्र, कर्ण छपरा, सुरेमनपुर, कौशल नगर, प्रीतम छपरा, चांदपुर व दलन छपरा के मतदान केंद्रों पर ईवीएम मशीन का बीबी पैट जिससे पर्ची निकलती है। वह खराब हो गया था। जिसकी सूचना मतदान केंद्र पर मौजूद विभिन्न पार्टियों के एजेंटों द्वारा सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटो को दी गई। जानकारी होने पर तत्काल उप जिलाधिकारी बैरिया ने उक्त सभी ईवीएम मशीनों में लगे वीवीपैट को तत्काल बदलवा दिया। हलांकि, वीवीपैट में खराबी आने से थोड़ी देर तक मतदान बाधित रहा। इसके बाद निर्बाध गति से मतदान होता रहा। क्षेत्र में हर जगह अर्ध सैनिक बल व पुलिस के जवान चक्रमण करते रहे। उप जिलाधिकारी बैरिया के साथ क्षेत्राधिकारी बैरिया अशोक कुमार मिश्र दिनभर क्षेत्र में डटे रहे। कहीं भी कोई शिकायत आने पर तत्काल उसे प्रशासन के लोगों ने दूर किया।