Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

बाल उत्पीड़न मामला: श्रीलंका में गिरफ्तार किए गए मालदीव के पूर्व मंत्री समेत पांच लोग


  • पुलिस ने बताया कि मालदीव के पूर्व वित्त राज्यमंत्री मोहम्मद अशमाली और चार अन्य को इस मामले में रविवार को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार इस मामले में 15 वर्षीय लड़की का यौन उत्पीड़न माउंट लाविनिया इलाके में तीन महीने से अधिक समय तक किया गया था।

पुलिस प्रवक्ता और वरिष्ठ पुलिस उप महानिरीक्षक अजित रोहाना ने कहा कि लड़की की मां सहित 32 संदिग्धों, मध्य प्रांत के एक स्थानीय नेता और एक व्यवसायी को मामले के सिलिसिले में अभी तक गिरफ्तार किया गया है। वहीं, दो वेबसाइट मालिकों को भी गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक उन्हें तब इस बात की भनक मिली जब आठ जून को 35 वर्षीय एक व्यक्ति को किशोरी को यौन क्रिया के लिए ऑनलाइन बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। व्यक्ति ने कथित तौर पर दो वेब विज्ञापन प्रकाशित कर लड़की को बेचने की पेशकश की थी।