पटना

बिहटा के कन्हौली में बनेगा नया बस अड्डा


प्रस्तावित स्थल को सीएम ने दी हरी झंडी

(आज समाचार सेवा)

पटना। आधुनिक सुख सुविधाओं से सुसज्जित नया बस अड्डा बिहटा के कन्हौली में बनना फाइनल हो गया है। लगभग २५ एकड़ में यह बस अड्ïडा होगा। मुख्यमंत्री ने स्थल निरीक्षण के बाद जमीन अधिग्रहण से संबंधित प्रस्ताव अगली कैबिनेट में लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। मुख्यमंत्री ने सगुना मोड़ से बिहटा तक बन रहे लगभग २० किलोमीटर लंबे एलिवेटेड प्रोजेक्ट का भी जायजा लिया।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को पटना म्यूजियम और बिहार म्यूजियम का निरीक्षण किया। वहां चलाये जा रहे अपग्रेडेशन एवं एक्सटेंशन के कार्यों की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को पटना म्यूजियम के ग्रांउंड प्लान, पटना म्यूजियम सब वे लेबल प्लान तथा पटना म्यूजियम एवं बिहार म्यूजियम की अंडरग्राउंड कनेक्टिविटी को लेकर प्रस्तावित सव बे की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के क्रम में पटना म्यूजियम एवं बिहार म्यूजियम को जोडऩे वाले अंडरग्राउंड टनल बनाने की योजना की विस्तृत जानकारी ली और निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने कहा कि बड़ी संख्या में लोग पटना म्यूजियम एवं बिहार म्यूजियम आते हैं और आगे भी आयेंगे, इसे ध्यान में रखते हुए यहं पार्किंग की समुचित व्यवस्था करें ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी प्रकार की कोई असुविधा न हो।

उन्होंने कहा कि पाटलिपुत्र एक ऐतिहासिक स्थल है। पुरातात्विक दृष्टिकोण से पटना म्यूजियम का यह स्थल काफी महत्वपूर्ण है। इस दृष्टिकोण से पटना म्यूजियम के एक हिस्से में खुदायी कराना आवश्यक है ताकि पुरातात्विक अवशेषों की प्राप्ति से यहां के इतिहास के बारे में विशेष जानकारी मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने पटना म्यूजियम भ्रमण के उपरांत बिहार म्यूजियम का भी निरीक्षण किया और पटना म्यूजियम एवं बिहार म्यूजियम को जोडऩे वाले अंडरग्राउंड टनल के निर्माण कार्य को लेकर अधिकारियों को विशेष निर्देश दिये।

मुख्यमंत्री ने पटना म्यूजियम एवं बिहार म्यूजियम के भ्रमण के बाद नये प्रस्तावित बस अड्ïडे के निर्माण के लिए फुलवारीशरीफ के मुरादपुर, बिहटा के नेउरा तथा कन्हौली में स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के परामर्शी अंजनी कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, अपर मुख्य सचिव पथ निर्माण प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार, प्रधान सचिव नगर विकास एवं आवास आनंद किशोर, प्रमंडलीय आयुक्त संजय अग्रवाल, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, कला संस्कृति एवं युवा की सचिव वंदना प्रेयसी, भवन निर्माण सचिव कुमार रवि, अपर सचिव कला संस्कृति एवं युवा दीपक आनंद, मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह, जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह एवं एसएसपी उपेंद्र शर्मा समेत कई अधिकारी थे।