पटना

बिहटा: सड़क दुर्घटना में एक दर्जन घायल


बिहटा (आससे)। रविवार को थाना क्षेत्र के कोरहर पेट्रोल पंप के समीप जाइलो एवं ऑटो में जबरदस्त टक्कर हो गयी। टक्कर में ऑटो पलट गई और उसमे सवार लगभग एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। जख्मी मे महिला और बच्चों की संख्या ज्यादा है। वहीं दो लोगो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिनको गंभीर अवस्था में बेहतर इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया है। गंभीर की पहचान भोजपुर के गायघाट ब्रह्मपुर निवासी 26 वर्षीय तुलसी कुमार बिंद और आरा उजियारटोला निवासी सुनील बिंद की 30 वर्षीय पत्नी सरस्वती देवी के रूप में की जा रही है।

वहीं घायल की पहचान मुकुल बिंद का 2 वर्षीय पुत्र ओम कुमार,लहर निवासी 14 वर्षीय आँचल कुमारी,भोजपुर गायघाट निवासी 26 वर्षीय तुलसी कुँवर, बड़हरा थाना क्षेत्र के केशोपुर सेमरिया निवासी 52 वर्षीय भागमती देवी,11 वर्षीय आदित्य कुमार, बगियानपुर निवासी 48 वर्षीय छठिया देवी, बड़हरा निवासी 65 वर्षीय पार्वती देवी, बलिया सिताब दियारा निवासी 13 वर्षीय गौरव कुमार के रूप में की जा रही है।

बताया जाता है सभी ऑटो सवार मनेर थाना क्षेत्र के महिनावा गांव से अर्जुन महतो के पुत्र बिरेन्द्र कुमार की शादी समारोह से लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते मे कोरहर पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही भारत सरकार की बोर्ड लगी जाइलो गाड़ी जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें ऑटो सवार सभी लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। वही घटना की सूचना पाकड़ मौके पर पहुँच पुलिस और स्थानीय लोग ने सभी घायल को उठाकर ईलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ दो की हालत चिंताजनक बनी हुई है। जिसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है।

वहीं घटना के बाद जाइलो के ड्राइवर गाड़ी को छोड़कर मौके से फरार हो गया है।घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी अवधेश कुमार झा ने बताया कि सभी घायल की इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वही दोनों गाड़ी को जप्त किया गया है और फरार चालक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी किया जा रहा है।