पटना

बिहारशरीफ: उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां शुरू


डीएम-एसपी ने की नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति के साथ तैयारी की समीक्षा 

बिहारशरीफ (नालंदा)। उपराष्ट्रपति वैंकटेया नायडू के राजगीर दौरे को लेकर जिला प्रशासन की सक्रियता बढ़ गयी है। जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाथ एस- बुधवार को नालंदा अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। उपराष्ट्रपति के दौरे को लेकर विधि व्यवस्था संधारण तथा कार्यक्रम की रूपरेखा पर विश्वविद्यालय प्रशासन के साथ तैयारी पर चर्चा की। इस दौरान नालंदा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सुनैना सिंह भी उपस्थित रही।

डीएम-एसपी और कुलपति ने हेलीपैड, ऑडिटोरियम, टीचिंग ब्लॉक का निरीक्षण किया और इस दौरान अन्य कमियों को दूर करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया। कहां-कहां पुलिस की तैनाती होनी है, सुरक्षा की क्या व्यवस्था होगी, इसपर विस्तार से चर्चा हुई। बताते चले कि आगामी 07 नवंबर को नालंदा विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति हिस्सा लेंगे। उनके अलावे बिहार के राज्यपाल, मणिपुर के मुख्यमंत्री तथा श्रीलंका सरकार के मंत्री भी भाग लेंगे।