पटना

रूपौली: सादगीभरा मना ईद-ऊल-फितर, दिखा कॉरोना का असर


रूपौली (पूर्णिया)(आससे)। रूपौली प्रखंड क्षेत्र के ईदगाहों में लॉक डाऊन का असर साफ साफ दिखा। कॉरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लेकर दिए गए सामाजिक दूरी, मॉस्क का अक्षरशः पालन करते हुए मुस्लिम धर्मावलंबियों ने ईद-ऊल-फितर का नमाज अपने अपने घरों में ही अदा की। मुस्लिम बन्धुओं के लिए पाक माह रमजान के महीने का अन्तिम पल होता है। धर्मावलंबियों के द्वारा लगातार एक माह रोजा रख कर सभी बरक्कत की कामना अल्लाह ताला से करते हैं।

रमजान माह के अन्तिम दिन अर्थात गुरुवार को चांद दिखा और शुक्रवार को यह ईद ऊल फितर का महापर्व सादगी पूर्ण मनाया गया। प्रखंड क्षेत्र के  बेला, झलाड़ी, इस्लामपुर डोभा, पतकेली, भनसार ,बांकी, अंझरी, चपहरी, बसगढा, आझोकोपा, दरगाहा, रूपौली आदि में सामाजिक दूरी का पालन करते हुए शान्ति और आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में सुबह का सिर्फ नमाज अदा किया गया। जबकि अन्य वर्ष नमाज़ अदा के बाद एक दूसरे के गले मिलकर बधाइयाँ का ताता लगा रहता था।जो वैश्विक महामारी कॉरोना का भेंट चढ़ गया।

वहीं दूसरी ओर विधि व्यवस्था और सुरक्षा के लिहाज से प्रखंड क्षेत्र के रूपौली थानाध्यक्ष मनोज कुमार, टीकापट्टी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार   मोहनपुर ओ.पी. थानाध्यक्ष बिष्णु कांत ने सशस्त्र बलों के साथ मिलकर ईदगाह स्थल के साथ-साथ सम्पूर्ण थाना क्षेत्रों में घुम घुम कर आम आवाम से स्थिति की जायजा लेते हुए गस्त करते दिखे।