पटना

बिहारशरीफ: प्रवेशोत्सव की सफलता के लिए निकाली गयी रैली


बिहारशरीफ (आससे)। वर्तमान शैक्षणिक सत्र 2021-22 में सभी सरकारी विद्यालयों के विभिन्न वर्गों में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं का नामांकन सुनिश्चित करने के लिए शिक्षा विभाग द्वारा विशेष अभियान ‘प्रवेशोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है।

इस विशेष अभियान के तहत 8 मार्च से 20 मार्च की अवधि में अभिभावकों को उनके बच्चों के नामांकन के लिए विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरुक एवं प्रेरित किया जा रहा है।

इसी उद्देश्य से आज श्रम कल्याण मैदान से सोगरा उच्च विद्यालय मैदान तक एक विशेष जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली को उप विकास आयुक्त श्री राकेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस जागरूकता रैली में जिला शिक्षा पदाधिकारी सहित शिक्षा विभाग के अन्य पदाधिकारी गण तथा बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया।