पटना

बिहारशरीफ: भाजपा ने मनाया पार्टी का 41 वां स्थापना दिवस


बिहारशरीफ (आससे)। भाजपा के जिला कार्यालय दैली पैलेस में पार्टी का 41वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर महापुरुष श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीन दयाल उपाध्याय एवं अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने झंडोत्तोलण भी किया। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रो. रामसागर सिंह ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जिसके सदस्यों के लिए  पार्टी हीं परिवार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नये भारत के निर्माण के लिए संकल्पित है। उनका नारा है सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास।

इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि अपने खून-पसीने से सींच कर भाजपा को विशाल वटवृक्ष बनाने वाले सभी महान पुरुषों को मैं नमन करता हूं। राष्ट्रवादी विचारधारा, अंत्योदय के सिद्धांत व मोदी के नेतृत्व में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भाजपा निरंतर प्रयासरत है। जनसंघ से आये नेताओं ने जनता पार्टी का गठन किया था।

अंत में सभी वरीय कार्यकर्ताओं को जिलाध्यक्ष ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री राजेश्वर सिंह, अविनाश कुमार, रीना कुमारी, धनंजय कुमार, गोपी, सरदार प्रताप, खुशबू कुमार, तेजस्विता राधा, डॉ. आशुतोष कुमार, मदन प्रसाद सिंह, सोनू कुमार, अमरेश कुमार, धीरज कुमार, मनोज चौधरी, सूरज चंद्रवंशी, डॉ. संजय रविदास, धर्मेंद्र कुमार, प्रविला देवी आदि उपस्थित थे।

वहीं सिलाव प्रखंड सूरजपुर गांव में भी भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के जिला उपाध्यक्ष सुधीर कुमार ने कहा कि भाजपा एक ऐसा संगठन है जिसके सदस्यों के लिए पार्टी ही परिवार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्पित नये भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए हमें, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास के मूलमंत्र को जीते हुए ‘सेवा ही संगठन’ के माध्यम से इसे सिद्ध करना है।

उन्होंने पार्टी के इतिहास पर चर्चा करते हुए कहा कि जनसंघ से आए नेताओं ने जनता पार्टी से ऽुद को अलग कर 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी के नाम से सियासी पार्टी का का गठन किया था। अटल बिहारी वाजपेयी बीजेपी के पहले अध्यक्ष बने और 1984 के पहले चुनाव में पहले चुनाव में पार्टी को महज 2 सीटें मिलीं इसीलिए कार्यकर्ता की पार्टी हमारी भाजपा है और रहेगा संगठन को मजबूत हम लोग करेंगे भाजपा को पूरे बिहार में मजबूत करने का संकल्प लिया।