पटना

बिहारशरीफ: राम मंदिर निर्माण हेतु विहिप ने चलाया निधि समर्पण अभियान


बिहारशरीफ (आससे)। अयोध्या में मंदिर निर्माण हेतु विश्व हिंदू परिषद् के विभाग मंत्री सुबोध जी महाराज के नेतृत्व में गिरियक, रैतर एवं घोसरावां गांव में निधि समर्पण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान सभी वर्गों का सहयोग सराहनीय रहा। अभियान प्रमुख सुबोध जी ने बताया कि आगामी 27 फरवरी तक यह अभियान चलाया जायेगा, जिसके तहत कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पित करने के लिए प्रेरित करेंगे।

इस अभियान में विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री उदेश शर्मा, प्रखंड अध्यक्ष धनंजय, प्रखण्ड मंत्री श्री मुन्ना पाण्डेय, बजरंग दल प्रखंड संयोजक श्रीकांत वर्मा, संजय कुमार भाजपा के जिला अध्यक्ष राम सागर सिंह, उपाध्यक्ष श्याम किशोर सिंह आदि ने भाग लिया।