पटना

बिहारशरीफ: रोटरी तथागत द्वारा संचालित सहेली सेंटर के प्रशिक्षणार्थियों को दी गयी आवश्यक जानकारी


डॉ. आंचल वर्मा ने ब्यूटिशियन कोर्स कर रही छात्रओं को स्किन प्रबंधन के बारे में बताया 

बिहारशरीफ (नालंदा)। रोटरी तथागत बिहारशरीफ द्वारा संचालित रोटरी सहेली सेंटर प्रशिक्षण केंद्र बिहारशरीफ में ब्यूटिशियन कोर्स कर रहे प्रशिक्षणार्थियों को अश्विनी कॉस्मेटिक हॉस्पीटल की संचालिका डॉ. अचला वर्मा द्वारा स्किन से संबंधित कई आवश्यक जानकारियां दी गयी। साथ ही एडवांस ब्यूटी ट्रीटमेंट के बारे में प्रशिक्षणार्थियों को बताया गया। इस अवसर पर उनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त लोगों को रोजगार देने के लिए कुछ छात्राओं का चुनाव भी किया गया।

बताते चले कि रोटरी सहेली सेंटर पिछले छः वर्षों से संचालित है जहां महिला सशक्तीकरण को लेकर लड़कियों को कंप्यूटर, सिलाई और सौंदर्य का कोर्स सिखाया जाता है। आज के कार्यक्रम में रोटरी के अध्यक्ष अशोक कुमार, रोटेरियन डॉ. अरविंद कुमार सिन्हा, कुमारी किरण, मधु कंचन, अमन कुमार, दीपक कुमार, अमित भारती के अलावे प्रशिक्षणार्थि उपस्थित थे। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक कुमार ने अपने पिता बद्रीनाथ सिंह का जन्मदिन भी मनाया।