पटना

बिहारशरीफ: साध्वी आचार्य श्री चंदनाजी को राष्ट्रपति ने दी पद्मश्री


बिहारशरीफ। समाजसेवा के लिए वीरायतन की संस्थापिका जैन साध्वी आचार्य श्री चंदना जी महाराज को आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पद्मश्री दिया। इसके साथ हीं समारोह में उपस्थित लोगों की तालियों से राष्ट्रपति भवन गूंजने लगा। बताते चले कि आचार्य श्री चंदना जी ने राजगीर में वीरायतन की स्थापना की और समाजसेवा से जुड़ी। यहां नेत्र अस्पताल, दंत अस्पताल के अलावे शैक्षणिक संस्थान भी चल रहे है। बाद में वीरायतन का विस्तारीकरण हुआ। गुजरात के कक्ष में भी आवासीय विद्यालय चल रहा है। इसके साथ हीं गुजरात में और भी शैक्षणिक संस्थान है।

इसके अलावे कनाडा, ब्रिटेन, अमेरिका, केन्या, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया और दुबई जैसे देशों में संस्थान द्वारा व्यक्तिगत विकास पाठ्यक्रम चलाया जा रहा है। वीरायतन से जुड़कर चंदना श्री ने समाज के विकास के लिए कई अहम कार्य किये है। आज उनको पद्मश्री दिये जाने से पूरा नालंदा जिला आह्लादित हुआ है। बताते चले कि चंदना श्री को पद्मश्री के लिए चुने जाने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई दी थी।