पटना

बिहारशरीफ: स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत चल रही योजनाओं का नगर आयुक्त ने लिया जायजा


कारगिल पार्क में नगर निगम द्वारा किया गया वृक्षारोपण

बिहारशरीफ (आससे)। रविवार को नगर निगम द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके साथ हीं स्मार्ट सिटी के तहत चल रही योजनाओं का निरीक्षण भी किया गया। नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल ने नालंदा महिला कॉलेज जाकर वहां चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि स्मार्ट सिटी के तहत इस कॉलेज में 1-30 करोड़ की लागत से स्मार्ट क्लास बनाया जा रहा है।

इसके साथ ही कॉलेज में शताब्दी भवन का भी निर्माण किया जा रहा है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट से ही कॉलेज में अत्याधुनिक शौचालय के साथ हीं कॉलेज कैंपस में पेवर ब्लॉक बिछाया जा रहा है, पहुंच पथ बनाया जा रहा है। कॉलेज को मॉडर्न लुक देने की तैयारी है।

बाद में नगर आयुक्त पहड़पुरा में 45 लाख की लागत से बन रहे तालाब सौंदर्यीकरण का जायजा लिया। इसी क्रम में नगर आयुक्त कारगिल पार्क, कारगिल पार्क बस पड़ाव स्थित रैनबसेरा आदि का भी जायजा लिया। साथ ही कारगिल पार्क में पौधा भी लगाया। इस अवसर पर उप नगर आयुक्त विनोद कुमार रजक, सिटी मैनेजर विनय रंजन, वार्ड पार्षद रंजय कुमार वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।