पटना

बिहार के किसान की खेती विदेशों में छाई, 1 किलो सब्जी की कीमत 82,000 रुपये


पटना। दुनिया की सबसे महंगे बिकने वाले  क्रॉप-हॉप सूट्स 1 किलो हॉप शूटस की इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 1 हजार यूरो यानि 82000 रुपए बताई जाती हैं। वहीं, पेशे से किसान रहे अमरेश ने भारतीय सब्जी अनुसंधान वाराणसी के कृषि वैज्ञानिक डॉ लाल की देखरेख में 5 कट्ठा जमीन पर इसकी ट्रायल खेती की और  2 महीने पहले इसका पौधा लगाया गया।

अमरेश के लगाए पौधे अब धीरे-धीरे बड़े हो रहे हैं और साथ ही उनकी उम्मीदें भी बढ़ रही है। उनके हौसले भी बुलंद हो रहे हैं। अमरेश की माने तो इसका इस्तेमाल दवा, बीयर बनाने तथा एंटीबायोटिक दवाईयों को बनाने में होता है। साथ ही, टी.बी. के इलाज में भी यह काफी कारगर साबित होती है।  इसके फूलों का इस्तेमाल बीयर बनाने में भी किया जाता है।

हालांकि, यह एक ऐसी सब्जी है जो आपको शायद ही किसी बाजार में देखने को मिले। लेकिन अगर आप इसे देखना चाहते है तो औरंगाबाद के किसान अमरेश कुमार सिंह के खेत जाकर देख सकते हैं। दरअसल, भारत सरकार इन दिनों इस सब्जी की खेती पर वैज्ञानिक रिसर्च कर आ रही है।

वहीं, अमरेश ने बताया कि उन्होंने इस खेती को हिमाचल प्रदेश से सीखी थी और उसे अब प्रायोगिक तौर पर आजमा रहे हैं। साथ हीं, उन्हें उम्मीद है की ऐसी खेती किसानो के भाग्य खोल देगी और जैसे ही किसानों के पास इस खेती की जानकारी होगी वे पारम्परिक खेती छोड़कर इस खेती को आजमाएंगे।