पटना

बिहार प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला


(आज समाचार सेवा)

पटना। राज्य सरकर ने बिहार प्रशासनिक सेवा के सात अधिकारियों का तबादला किया है। सामान्य प्रशासन से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार नगर आयुक्त कटिहार को सचिव बिहार राज्य आपदा प्राधिकरण, भूमि सुधार उप समाहर्ता तेघड़ा को अपने ही वेतनमान में नगर आयुक्त कटिहार के पद पर पदस्थापित किया गया है।

डीआरडीए छपरा जनार्दन प्रसाद अग्रवाल को जिला आपूर्ति पदाधिकारी गया, जिला भू अर्जन पदाधिकारी अररिया मुकेश कुमार मुकुल को उप सचिव पशु एवं मत्स्य संसाधन, उप सचिव पशु एवं मत्स्य संसधन वसीम अहमद को जिला भू अर्जन पदाधिकारी अररिया, पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे अनिल कुमार सिन्हा को अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन दरभंगा तथा पदस्थापन की प्रतीक्षा में रहे पुरूषोत्तम को अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी वायसर पूर्णिया में पदस्थापित किया गया है।