पटना

बिहार में अमन चैन की सरकार, तारापुर से एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह को विजय बनाये : नीतीश


हवेली खडग़पुर (मुंगेर)(आससे)। सोमवार को तारापुर के गाजीपुर मैदान में चुनावी सभा मैं सुबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लालू-राबड़ी शासन पर जमकर बरसे। उन्होंने लोगों को 2005 के ‘पति-पत्नी के राज’ की याद दिलाई। उन्होंने पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी और मंत्री सम्राट चौधरी की प्रशंसा भी की। उन्होंने लोगों से कहा कि वोट मांगने वाले विरोधियों से सवाल पूछिए। उनसे हिसाब लीजिए। कुछ लोगों के लिए परिवार ही सबकुछ है। उन्होंने सवाल दागा कि आपलोग पति-पत्नी के राज को भूल गए क्या? नीतीश कुमार ने एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह के लिए वोट मांगा। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी तंज कसा तथा अपनी सरकार की उपलब्धियां भी गिनायी।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने तारापुर में सभा को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक मेवालाल चौधरी को भी याद किया। इलाज के लिए सरकार की ओर से की गई मदद की भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राजीव कुमार केवल जेडीयू के प्रत्याशी नहीं हैं, वे एनडीए के प्रत्याशी हैं। उन्होंने अपने पुराने अंदाज में बरसते हुए कहा कि पति-पत्नी के राज में क्या मिला बिहार को कुछ लोगों के लिए परिवार ही सबकुछ है। आरजेडी के लिए सिर्फ परिवार मायने रखता है। हमारे लिए तो पूरा बिहार एक परिवार है। उन्होंने कहा कि जनता मालिक है, उन्हें वोट देने का अधिकार है।


कुछ लोग काम से नहीं, कमायी से रखते हैं मतलब : सीएम

दरभंगा। तारापुर और कुशेश्वरस्थान में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों के नेताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसी क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने उपचुनाव में चुनाव प्रचार के लिए आज सोमवार को कुशेश्वरस्थान पहुंचे। कुशेश्वरस्थान विधानसभा के एनडीए प्रत्याशी अमन हजारी के पक्ष में वोट डालने की सीएम नीतीश कुमार ने जनता से अपील की। कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र के धबौलिया में सीएम नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए विरोधी पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नाम लिए बगैर लालू यादव के शासन काल की याद दिलाते हुए अपने शासनकाल की तमाम उपलब्धियां बताई।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि कोरोना टीकाकरण में बिहार लगातार सबसे आगे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के दौरान हमलोग लगातार काम करते रहे लेकिन जरा उन से आपलोग पूछिए कि आपदा के वक्त वो कहॉ गायब हो गए थे।सीएम नीतीश कुमार ने जनता से बिना नाम लिए विरोधी से सवाल पूछने के लिए आग्रह किया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शासनकाल की तमाम उपलब्धियां बताई साथ ही उन्होंने लालू यादव के शासन काल की याद भी दिलाते दिखे। उन्होंने कहा कि जो लोग ये कहते हैं कि पढ़ाई व शिक्षा को लेकर हमलोगों ने कुछ नहीं किया, तो जरा उनसे पूछिए कि हमारे शासन से पहले उनको जब जनता ने मौका दिया था तब शिक्षा की क्या स्थिति थी, ये जरा बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जनसभा को संबोधित करते हुए नाम लिए बगैर विरोधियों पर भी जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि जनता ने जब भी हमें मौका दिया हम काम किए हैं और करेंगे।। लेकिन यहाँ कुछ लोगों को काम से कोई लेना देना नहीं, सिर्फ कमाई से मतलब रहता है।

इस मौके पर  शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी, जल संसाधन मंत्री संजय झा, मंत्री जीवेश मिश्रा, मो॰ फातमी, बेनीपुर विधायक सह जेडीयू जिलाध्यक्ष अजय चौधरी, नगर विधायक संजय सरावगी, अर्जुन सहनी, फराज फातमी, भाजपा के जिला अध्यक्ष जिवछ सहनी सहित तमाम एनडीए के वरिष्ठ नेता व विधायक मौजूद रहे।


उन्होंने साइकिल योजना और पोशाक योजना की लोगों को याद दिलाई। कहा कि आज सोशल मीडिया का जमाना है। सोशल मीडिया पर पुरानी चीजों को नहीं दिखाया जाता है। कई अनाप-शनाप चीजें दिखा दी जाती हैं। 2005 से जब हमें काम करने का मौका मिला, हमने कितना काम किया। आप उसे उठा कर देख लीजिए। हमने समाज के हर तबके लिए उत्थान का काम किया। पंचायत और नगर निकाय के चुनाव में हमलोगों ने महिलाओं को 50 परसेंट रिजर्वेशन दिया। महिलाओं को 50 परसेंट रिजर्वेशन देने के मामले में बिहार पहला राज्य बना। महिलाओं के लिए हमने बेहतर काम किया। पिछड़ा, अतिपिछड़ा, अनुसूचित जाति, जनजाति सबके लिए काम किया।

उन्होंने कहा कि तारापुर में विकास के ढेर सारे काम हुए हैं। यहां के सम्मानित नेता हैं शकुनी चौधरी। वे जानते हैं हमारे कामों को। सम्राट चौधरी मंत्री हैं। वे भी विकास का काम कर रहे हैं। उनके भाई रोहित चौधरी हमलोगों के ही साथ हैं। सबों का आशीर्वाद एनडीए प्रत्याशी राजीव सिंह पर बना हुआ है। हमलोग को मौका मिलेगा तो और काम करेंगे। हमलोग काम करने वाले हैं। दूसरा केवल मौज करेगा। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस, मंत्री विजय चौधरी, मंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री प्रमोद कुमार, मंत्री जमा खान, मंत्री अशोक चौधरी, मंत्री सुमित सिंह, मंत्री लेसी सिंह समेत अन्य नेता मौजूद  सभा में मंच पर एनडीए प्रत्याशी राजीव कुमार सिंह उपस्थित थे।