Latest News नयी दिल्ली पटना बिहार

बिहार में उप चुनाव के दोनों सीटों के लिए उपेंद्र कुशवाहा की रोचक भविष्यवाणी


बगहा (पचं), जदयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि नीतीश कुमार के प्रयास से प्रदेश में जो भाईचारा का वातावरण बना है। उसे भाजपा तोड़ने की साजिश रच रही है। उसकी कोशिश है। जो लोग एक साथ रह रहे हैं उन्हें धर्म के आधार पर विभाजित कर दिया जाए। शुक्रवार को वे बगहा में पत्रकारों से बात कर रहे थे। श्री कुशवाहा ने कहा कि जदयू की ओर से सद्भावना बचाओ, देश बचाओ अभियान की शुरुआत की गई है। इसी के तहत आज कार्यक्रम बगहा सहित अन्य गांवों में है। लोगों से अपील की जा रही है कि भाजपा के बहकावे में आकर आपसी भाईचारे को न भुलाएं। सद्भाव का वातावरण रहेगा तभी लोग ठीक से रह पाएंगे। विकास का काम होगा और देश भी सुरक्षित रह पाएगा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है। उप चुनाव में दोनों सीट पर महागठबंधन की जीत होगी। इसके पहले वे मदनपुर देवी मां स्थान का दर्शन किए। बेतिया जाने के क्रम में कार्यकर्ताओं ने चौतरवा में उनको सम्मानित किया।