पटना

बिहार में एक जून तक बढ़ा लॉकडाउन


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी जानकारी

पटना। बिहार में फिर लॉकडाउन बढ़ा दिया गया। अब इसे विस्तार देते हुए बिहार में एक जून तक लॉकडाउन की अवधि विस्तार की गई है। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर दी। हालांकि, लॉकडाउन-3.0 के लिए नए नियमों की घोषणा नहीं की गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि पिछले लॉकडाउन के लिए बनाए गए नियमों को ही रखा जाए।

बता दें कि बिहार में कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए पहला लॉकडाउन 5 मई से लगाया गया था, जो 15 मई तक प्रभावी था। इसके बाद फिर 16 मई से 25 मई तक दूसरा लॉकडाउन लगा। आज 24 मई है। लेकिन अभी-अभी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर बताया कि लॉकडाउन की अवधि एक जून तग बढ़ाई जा रही है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई। लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।