नवादा, नवादा जिला मुख्यालय स्थित न्यू एरिया गढ़ पर मोहल्ले के एक परिवार के पांच लोगों की मौत जहर खाने से हो गई। एक की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के मूल कारणों में बताया जा रहा है कि यह परिवार कर्ज से दबा हुआ था। कर्ज वापस करने का काफी दवाब था। इस कारण परिवार में काफी तनाव की स्थिति थी। इन सबसे तंग आकर आदर्श सोसाइटी के पास जाकर परिवार के छह सदस्यों ने जहर खा लिया, जिनमें पांच की मौत हो गई। जहर खाने वालों में गृहस्वामी केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी, 20 वर्षीय गुड़िया कुमारी, 19 वर्षीय शबनम कुमारी, 18 वर्षीय साक्षी कुमारी और 17 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार शामिल थे। उनमें से केवल साक्षी जीवित है। बताया जाता है कि परिवार मूलतः रजौली का रहने वाला है। केदारनाथ गुप्ता के मकान में नवादा में किराए के मकान में रहते थे। यहीं रहकर रहकर फल बेचने का व्यापार करते थे। उन्होंने किसी से कर्ज लिया था। उसी कर्ज को चुकाने को लेकर लगातार बनते दबाव की वजह से परिवार काफी परेशान था। कर्ज चुकाने का कोई रास्ता नहीं दिखा तो परिवार के सारे सदस्यों ने जहर खा लिया। बताया यह भी जा रहा है कि परिवार के सभी सदस्यों ने किराए के मकान से दूर आदर्श सोसायटी के समीप मजार के पास जाकर जहर खाया। जहर खाने के तुरंत बाद मौके पर ही दो की मौत हो गई। जबकि, तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। फिलहाल सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया है।मृतकों में गृहस्वामी, उनकी पत्नी, दो बेटी और एक बेटा शामिल है। केदार लाल गुप्ता ने अपनी पत्नी और चार बच्चे समेत एक मजार के पास जाकर जहर खा लिया। पीड़ित केदार लाल गुप्ता अपने परिवार के साथ न्यू एरिया गढ़ पर मोहल्ले के पास पिछले कई वर्षो से किराए पर रहते थे। इनका पैतृक गांव रजौली थाना क्षेत्र का अम्बा बताया जाता है। नवादा में किराए के मकान में रह कर शहर में फल की दुकान चला कर जीवनयापन करते थे।
Related Articles
अब किस मुंह से इनकार करुं…’, BJP के साथ गठबंधन के सवाल पर जयंत चौधरी का बड़ा इशारा
Post Views: 115 नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न से सम्मानित करने के ऐलान के बाद से उत्तर प्रदेश का सियासी पारा चढ़ गया है। इस घोषणा से आरएलडी और बीजेपी के बीच चल रही गठबंधन की अटकलों को और हवा मिल गई। मीडिया के सामने जब जयंत चौधरी बैठे […]
Farmers Protest :तीन हजार किसान हरियाणा सीमा से सिर्फ 50 मीटर दूर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले
Post Views: 97 केंद्र सरकार से बातचीत के बीच किसानों ने आज दिल्ली कूच का आह्वान किया है। किसानों का दिल्ली कूच करने की घोषणा के तहत संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता और सदस्य मंगलवार सुबह से ही शंभू और खनौरी बॉर्डर पर रणनीति बनाने में जुट गए। 21 Feb 20241:18:36 PM तीन […]
भाजपा सांसद गौतम गंभीर को आतंकी संगठन ISIS से मिली धमकी
Post Views: 367 नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के सांसद गौतम गंभीर (BJP MP Gautam Gambhir) को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट आफ इराक एंड सीरिया, कश्मीर (Islamic State of Iraq and the Levant) से धमकी मिलने मिली है। इसके बाद दिल्ली पुलिस द्वारा उनके आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। […]