पटना

बिहार विधानसभा की कार्यवाही महिलाओं के नाम


      • पक्ष-विपक्ष की महिला विधायकों ने दिखायी एकजुटता
      • महिला सशक्तीकरण की शुरुआत अपने घर से : स्पीकर
      • विधान सभा और विप में मिले समान भागीदारी : संगीता

(आज समाचार सेवा)

पटना। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार विधानसभा में महिला विधायों ने समा बांधी। लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं के लिए ५० प्रतिशत आरक्षण देने की मांग को लेकर महिला विधायकों ने दलगत भावनाओं से उपर उठकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित की।

स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने महिला विधायकों को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश और देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकमानाएं देते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण कर शुरूआत हमें अपने घर ये करना होगा और बेटा-बेटी में फर्क नहीं कर उन्हें अवसर में समानता देनी होगी।

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि विधायिका महिला सशक्तिकरण की बात राजनीति महिला की मुख्य धारा में आगे बढ़ाने मे अहम भूमिका निभायी है। महिला सशक्तिकरण या अधिकार देने की बात होती है तो बिहार और यह विधायिका ने मिशाल कायम की है।

विधानसभाध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय समाज में विद्या की देवी माता-सरस्वती, धन की देवी मामता लक्ष्मी, और शक्ति की देवी मातता दुर्गा हैं। हमारे यहां नारी पूजनीय रही है- तभी तो हम सीता-राम कहते हैं और राधा-कृष्ण कहते हैं। महिलाएं हर रुप में हमारी प्रेरणा हैं। उनके बिना जीवन की कल्पना अधूरी सी है। वह किसी भी सूरत में हम पुरूषों से कभी कमतर नहीं है। उनकी योग्यता और उनके त्याग के लिए यह समाज सदैव उनका यह ऋणि है और रहेगा। समाज में कोई लिंग भेद का कोई स्थान नहीं होना चाहिए। शास्त्रों से शस्त्र तक, खेत-खलिहान से लेकर असीति आसमान तक वह बुलंदियों का परचत लहरा रही हैं।

संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण का काम सर्वसम्मति से किये गये हैं। संयोगवश अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला को सम्मान देने के प्रति सदन और सदस्यों को मिला है। महिला सदस्यों को प्रधानता या समय देते हैं। उनके प्रति संवेदनशीलता दिखाने का अवसर देता है तो आज सदन के सूचीवद्ध कार्यक्रम में महिलाओं को प्रधानता देने का निर्णय स्वागतयोग्य है।

भाई वीरेंद्र ने कहा कि महिलाओं को सम्मान मिलता रहे, यह सभी सदस्यों पर दायित्व है। घटनाओं पर अंकुश लगना चाहिए। संदेश पीएम और सीएम को भेजना चाहिए। इस पर स्वीकर ने कहा कि सभी दल के नेताओं को पत्र भेजा जायेगा। ऊर्जा मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार पहला राज्य है जहां पुलिस में आरक्षण देने का काम मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया है। इस मौके पर जदयू विधायिका गारयत्री देवी, रेखा देवी, शालिनी मिश्रा आदि ने अपने पक्ष को रखा।