Latest News नयी दिल्ली

बेंगलुरू में देश के सबसे ज्यादा एक्टिव केस, सीएम येदियुरप्पा बोले- स्थिति नियंत्रण से बाहर


  1. बेंगलुरू, 24 अप्रैल। भारत में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर का भयानक प्रकोप देखने को मिल रहा है। देश में ऐसा कोई राज्य नहीं है जहां कोविड मामलों की संख्या में उछाल ना आया हो। दक्षिण राज्य कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में कोरोना कहर बरपा रहा है। शुक्रवार को यहां एक दिन में सर्वाधिक नए मामले दर्ज किए गए, बेंगलुरु देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस वाला दूसरा जिला बन गया है। खुद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि स्थिति नियंत्रण के बाहर पहुंच चुकी है। कर्नाटक में बीते शुक्रवार को कुल 26 हजार 962 नए सामने आए, वहीं 190 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुए।

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप से कर्नाटक में हड़कंप मचा हुआ है। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन की कमी के चलते मौत के आंकड़ों में भी उछाल आया है। शुक्रवार को अकेले बेंगलुरु में 16662 नए केस सामने आए जिसके बाद जिले में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 1 लाक 49 हजार 624 हो गई है। देश में किसी भी जिले में एक्टिव मामलों का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है, दूसरे नंबर पर पुणे और हैदराबाद है। देश की राजधानी दिल्ली में भी एक्टिव मामले एक लाख के करीब पहुंच गए हैं वहीं मुंबई में यह संख्या 81174 है।