पटना

बेगूसराय: बेखौफ अपराधियों ने की व्यवसाई की गोली मारकर हत्या


बेगूसराय (आससे)। बेगूसराय में बेखौफ बदमाशों ने आइसक्रीम और भूसा व्यसायिक को गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी‌। घटना लोहिया नगर थाना क्षेत्र के बाघा मिलन चौक की है। मृतक की पहचान बाघा निवासी हरिवंश साह के 35 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार साह के रूप में हुई है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक नीरज साह अपने घर के सामने बैठा हुआ था तभी एक बाइक पर सवार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिससे तीन गोली नीरज कुमार को लगी। गोली लगने के बाद नीरज साह बेहोश होकर घर के सामने ही गिर गया। मिली जानकारी के अनुसार पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे और उसे 3 गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाशों का स्थानीय लोगों ने पीछा भी किया लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल नीरज को इलाज के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया‌।

घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना और लोहिया नगर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंच कर पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रही है, हालांकि अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ है कि बदमाशों ने नीरज की हत्या किस लिए की है। हालांकि सूत्रों की माने तो आइसक्रीम और भूसा व्यवसाई से रंगदारी की मांग की जा रही थी फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की नीरज के हत्या के पीछे क्या कारण रहा है।