Latest News नयी दिल्ली मनोरंजन महाराष्ट्र राष्ट्रीय

बोनी कपूर ने शेयर की श्रीदेवी संग सतीश कौशिक की खास तस्वीर


नई दिल्ली, : एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक के अचानक हुए निधन ने हर किसी को गहरा सदमा दिया है। महज कुछ घंटों पहले होली पार्टी में हंसते-मुस्कुराते सतीश का इस तरह से इस दुनिया से जाने के गम से कोई उबर ही नहीं पा रहा है।

सतीश के निधन के बाद स्टार्स उनसे जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर करते नजर आ रहे हैं। इसी बीच बॉलीवुड प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने सतीश कौशिक को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। इसमें बोनी की दिवंगत पत्नी श्रीदेवी भी नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दो लेजेंड्स को एक साथ देख फैंस भावुक होते नजर आ रहे हैं।

सतीश के निधन के बाद बोनी कपूर ने शेयर की खास तस्वीर

बोनी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सतीश कौशिक को याद करते हुए एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर ‘रूप की रानी, चोरों का राजा’ के दौरान की है। इस तस्वीर में सतीश कौशिक के साथ श्रीदेवी, बोनी कपूर, अनिल कपूर, शेखर कपूर सभी एक फ्रेम में नजर आ रहे हैं। सभी किसी बात पर हंसते हुए दिख रहे हैं। वहीं, अब तस्वीर में दिखने वाले दो लेजेंड श्रीदेवी और सतीश अब इस दुनिया में नहीं रहे। दोनों को इस तस्वीर में देखकर फैंस भावुक हो रहे हैं।

jagran

तस्वीर को शेयर कर बोनी ने लिखा भावुक कैप्शन

इस तस्वीर को शेयर करते हुए बोनी कपूर ने लिखा, ”रूप की रानी, चोरों का राजा’ की शूटिंग का पहला दिन। एक निर्देशक के रूप में सतीश ने शुरुआत की थी। उन्होंने बहुत मेहनत की थी और ये सबसे शानदार फिल्मों में से एक है, उन्होंने हमारी 4 फिल्मों का निर्देशन किया और हम 5वीं फिल्म पर काम कर रहे थे…।’ इस तस्वीर पर फैंस के लगातार कमेंट आ रहे हैं। इस पर कमेंट कर यूजर्स भावुक होते नजर आ रहे हैं।