वाराणसी

भगीदारी संकल्प मोर्चा ४० सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी


भागीदारी संकल्प मोर्चा की बैठक विवेकपुरम भरलाई शिवपुर में हुई। सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष शशिप्रताप सिंह ने बताया कि जिलापंचायत चुनाव में भागीदारी संकल्प मौर्चा के सभी ९ घटल दल मिलकर ४० सीटों पर प्रत्याशी उतारेगे जिसकी बैठकों का दौर जारी है, शिवपुर भरलाई बैठकमें उन्होंने कहाकि जिसकी जितनी संख्या भारी उसको उतनी हिस्सेदारीÓ के साथ सीटों की बटवारा होगा। सीटों के बंटवारे में कोई विवाद नहीं है, आरक्षण आते ही सीटों की घोषणा कर दी जायेगी। अगली बैठक ३० जनवरी को रोहनिया में होगी। बैठक में सुभासपा मंडल अध्यक्ष रमेश राजभर, अपना दल कृष्णा गुट मंडल अध्यक्ष राजेश पटेल, जिलाध्यक्ष उमेश मौर्या, जनाधिकार पार्टी जिलाध्यक्ष बबलू मौर्य, राष्ट्रीय अधिकार पार्टी पी मंडल अध्यक्ष रामगोविन्द प्रजापति, एआई एमएएम जिला महासचिव जाहिद हासमी, सकील अहमद, राष्ट्र उदय पार्टी जिलाध्यक्ष बीरेंद्र पाल, जिला उपाध्यक्ष सुमित राजभर, रामचंद्र राजभर, जगेश्वर राजभर, सांचु राजभर, दिनेश देव राजभर, गुलाब पटेल, बिनोद सिंह टीटी, शरद सिंह बिनु, बिजेंद्र पाल आदि शामिल रहे।