Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली पटना बिहार

भयंकर बारिश ने मचाई भयंकर तबाही, यहां एक झटके में बह गए 80 से ज्यादा घर


  • नई दिल्ली भारत के यूपी और बिहार में जबरदस्त बारिश हो रही है जिसके चलते कई जिलों के बाढ़ आ चुकी है। लेकिन इससे भी खतरनाक हालात जापान के एक शहर का हुआ है जिसको लेकर हर कोई हैरान हैं। जापान में शिजुओका प्रांत के समुद्र तटीय शहर अटामी में लगातार बारिश हुई। इसके बाद हुआ भूस्खलन। इसमें कई घर बह गए। कीचड़ का ऐसा सैलाब आया कि देखते ही देखते घर कागज के टुकड़ों की तरह गिरने लगे। कई लोग लापता हो गए। ट्विटर पर इस आपदा के कुछ वीडियो वायरल हो रहें हैं, इसमें तमाम मकानों का मलवा बाढ़ में बहता दिखाई दे रहा है।

खबर है कि इस लैंडस्लाइड के कारण 130 इमारतें तबाह ही हो गई जिसका वीडियो भी आया है। इसमें दिखाया गया है कि पानी के रास्ते में जो भी इमारत आती है वो उसे बहाकर ले जाता है। एक इमारत तो वीडियो में गिरती भी दिखती है।

एक प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उन्हें काफी भयानक आवाज सुनाई दी। पीछे से कीचड़ का मलबा बहता आ रहा था। रेस्क्यू कर्मचारी लोगों से घर खाली करने की अपील कर रहे थे। इसी वीडियो को देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यह आपदा कितनी खतरनाक थी। अग्नि एंव आपदा प्रबंधन एजेंसी का कहना है कि इस आपदा में 80 घर तो पूरी तरह से घायब ही हो गए।