Latest News नयी दिल्ली राजस्थान राष्ट्रीय

भाई-बहन जब भी आते हैं.., प्रियंका गांधी के जयपुर दौरे को याद करते हुए वसुंधरा राजे ने कांग्रेस पर साधा निशाना


जयपुर, ।  राजस्थान में 25 नवंबर को सभी 200 सीटों पर मतदान होगा। राज्य में भाजपा और कांग्रेसी की सीधी टक्कर है। राज्य में सत्ता बदलने के लिए भाजपा कड़ी मेहनत कर रही है। पार्ट के वरिष्ठ नेता लगातार जनसभा को संबोधित कर रहे हैं।

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) ने जयपुर में एक कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर जमकर निशाना साधा है।

वसुंधरा राजे ने प्रियंका गांधी पर साधा निशाना

उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले प्रियंका गांधी ने यहां का दौरा किया था। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने महिलाओं के प्रति अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अगर गहलोत सरकार नारी शक्ति योजना (Nari Shakti scheme) को बंद न करती तो इस योजना के जरिए राज्य की महिलाओं को फायदा लगातार मिलता रहता।

राज्य में किसानों का नहीं हुआ कर्ज माफ: वसुंधरा राजे

वसुंधरा राजे ने आगे कहा,” वो (प्रियंका गांधी) और उनके भाई (राहुल गांधी) जब भी जाते हैं तो राजस्थान की जनता से कुछ न कुछ वादा करते हैं, लेकिन ये जरूरी नहीं कि वो अपना वादा निभाएंगे। 5 वर्षों के बाद भी किसानों का कर्ज माफ नहीं हुआ।

राज्य में महिलाओं को लेकर अपराध पर चिंता जाहिर करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा,”महिलाओं के खिलाफ अपराधों के कारण, लोग अपने परिवार की महिलाओं के लिए डरे हुए हैं।”