पटना

भागलपुर में दिनदहाड़े एक करोड़ का सोना लूट अपराधी फरार


भागलपुर (आससे)। दरभंगा के बाद अब भागलपुर में अपराधियों ने लगभग एक करोड़ का सोना लूट लिया है। भागलपुर में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधी लगभग दो किलो सोना लूट कर चलते बने।

लूटे गए सोना की कीमत लगभग एक करोड़  है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बता दें कि पहले तीन करोड़ सोना लूट की खबर आई थी। बाद में स्वर्णिका ज्वेलर्स के प्रोपाइटर विशाल आनंद के अनुसार, एक किलो साढ़े आठ सौ ग्राम सोना की लूट हुई है। कीमत का आकलन किया जा रहा है।

मिल रही जानकारी के अनुसार, भागलपुर में भीड़-भाड़ वाले बाजार में बेखौफ लुटेरों ने एक करोड़ रुपये का सोना लूट लिया है। सूत्रों की मानें तो शहर मुख्यालय में खलीफाबाग चौक के पास स्थित स्वर्णिका ज्वेलर्स में शनिवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों को 1.850 KG सोना हाथ लगा है। सूचना मिलते ही एसएसपी निताशा गुड़िया समेत वरीय अधिकारी मौके पर पहुंच गए।