News TOP STORIES नयी दिल्ली बंगाल राष्ट्रीय

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने बीरभूम हिंसा पर सौंपी रिपोर्ट


  1. रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 35वां दिन है।
  2. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को केंद्रीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने बीरभूम हिंसा पर रिपोर्ट सौंपी।
  3. देश के कई शहरों में आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है।

नई दिल्ली, रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को आज 35वां दिन है। रूस लगातार यूक्रेन को निशाना बना रहा है। युद्ध के 35वें दिन रूस के यूक्रेन पर हमले जारी है। इसी बीच यूक्रेन में कई जगहों पर धमाकों की आवाज सुनी गई है। जानकारी के अनुसार, कीव, ज़ाइटामिर, खार्किव, निप्रो और पोल्टावा ओब्लास्ट सहित देश भर के कई जगहों पर जोरदार धमाकों की आवाज सुनाई दी है। वहीं, भारत ने यूक्रेन के युद्धग्रस्त इलाकों में बिना रोकटोक मानवीय सहायता पहुंचाने पर जोर दिया है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि भारत मौजूदा स्थिति पर बहुत चिंतित है, जो लगातार बिगड़ती जा रही है। तिरुमूर्ति ने कहा कि यूक्रेन में प्रभावित आबादी की मानवीय जरूरतों को पूरा करने की तत्काल आवश्यकता है। इसके अलावा, देश के कई शहरों में आज फिर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि हुई है।

  • युद्ध में मारे गए 145 बच्चे

    रूस के युद्ध में यूक्रेन को काफी नुकसान पहुंचा है। जानकारी के मुताबिक, रूस के हमले में 145 बच्चे मारे गए हैं और 222 घायल हुए हैं। 24 फरवरी से कीव में 69 बच्चे मारे गए हैं। वहीं, डोनेट्स्क में 54, खार्किव में 49 बच्चे मारे गए हैं।

    भाजपा केंद्रीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने रिपोर्ट में उठाए कई सवाल

    बीरभूम हिंसा पर भाजपा केंद्रीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि जान-माल का खतरा होने के डर से स्थानीय निवासियों ने अपने घरों को छोड़ दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि यह अनुशंसा की जाती है कि NHRC, NCW और NCWCR बागटुई का दौरा करें और लोगों में विश्वास बढ़ाएं। साथ ही रिपोर्ट में बताया गया है कि टीएमसी सरकार के नेतृत्व में पुलिस और राजनीतिक नेतृत्व की मिलीभगत से माफिया पश्चिम बंगाल में शासन कर रहे हैं। कानून और व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है।

    कल होगी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की वर्तमान स्थिति और वैक्सीनेशन पर कल दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल मौजूद रहेंगे।

     

  • दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी- मल्लिकार्जुन खड़गे

     

    कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि राहुल गांधी 31 मार्च को दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक जाएंगे। इस दौरान वह फ्रंटल संगठन, राज्य के नेताओं केपीसीसी और सभी वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे।

  • रूस के हमले में तबाह हुआ शहर

     

    रूस युद्ध के 35वें दिन भी यूक्रेन को निशाना बना रहा है। इसी बीच रूस ने यूक्रेन के इरपिन शहर में हमले किए। इन हमलों में इरपिन शहर पूरी तरहा से तबाह हो गया है।

     

    जेपी नड्डा को बीरभूम हिंसा पर रिपोर्ट सौंपी

    भाजपा केंद्रीय फैक्ट फाइंडिंग कमेटी ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को बीरभूम हिंसा पर रिपोर्ट सौंपी।

     

  • दिलीप घोष ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना 

    BJP नेता दिलीप घोष ने ममता बनर्जी को आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि बंगाल धीरे-धीरे हाथ से जा रहा है। किसने बीरभूम की घटना को राजनीति रंग दिया? TMC इस में शामिल हैं। ममता बनर्जी बोल रहीं हैं कि हमारे कार्यकर्ता मारे गए और हम पर ही कार्रवाई हो रही है। इसका प्रभाव 4-5 जिलों में है। बांग्लादेश की भी सीमा है जिधर अलग समस्या है।

  • अंग्रेजों के द्वारा बनाई गई व्यवस्था को बदलना पड़ेगा- अरविंद केजरीवाल

     

    गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकारी व्यवस्था अंग्रेजों के जमाने की चली आ रही है, अंग्रेजों ने सारी व्यवस्था हमें तंग करने के लिए बनाई थी। आज भी सारी व्यवस्था जनता को तंग करने के लिए ही बनी हुई है, इसे बदलना पड़ेगा।

     

     

  • 4 अप्रैल से पूरी तरह फिजिकल सुनवाई के लिए खुलेगा SC

     

    सुप्रीम कोर्ट 4 अप्रैल से पूरी तरह फिजिकल सुनवाई के लिए खुल जाएगा। CJI ने कहा वकीलों के विशेष आग्रह पर उन्हें वीडियो कांफ्रेंसिंग के लिंक उपलब्ध करवाए जा सकते हैं।