Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

भाजपा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के आम आदमी पार्टी को लेकर दिए बयान पर आप नेता आतिशी ने किया पलटवार,


नई दिल्ली, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आम आदमी पार्टी को लेकर जो टिप्पणी की है उस पर पार्टी नेता आतिशी ने पलटवार किया है। आतिशी ने अनुराग ठाकुर को संबोधित करते ट्वीट कर कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने चुनाव नहीं जीत सकते, तो आप दिल्ली के नगर निगम चुनाव से क्यों भाग रहे हैं?

आपकी बौखलाहट देख कर लगता है कि मोदी जी को केजरीवाल जी से डर लगता है! वो दिल्ली नगर निगम जैसे छोटे चुनाव में भी केजरीवाल का सामना नहीं करना चाहते। इससे पहले अनुराग ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में चंडीगढ़ में कहा था कि केजरीवाल जी पहले भी मोदी जी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, उनका हाल आपने देखा है। वे उत्तर प्रदेश में एक सीट भी नहीं जीत सके, क्या आपने उत्तराखंड, गोवा में उनका हाल देखा? कभी-कभी वे मीडिया के माध्यम से माहौल बनाते हैं, लेकिन जमीन पर कुछ नहीं होता है।

 

तिरंगा विरोधी नीति पर बड़ी जीत

भाजपा की तिरंगा विरोधी नीति पर हमारी बड़ी जीत हुई है, जहां तिरंगे पर भाजपा का विरोध था तो आम आदमी पार्टी (आप) ने तिरंगा लहरा दिया है। यह आरोप लगाते हुए आप के वरिष्ठ नेता सोमनाथ भारती ने रविवार को प्रेसवार्ता के दौरान कहा कि जो तिरंगे का विरोध करेगा, जनता उसे बाहर करेगी।