News TOP STORIES पटना बिहार

Bihar MLC Election Voting: पटना में सीएम नीतीश ने डाला वोट, आरा में पुल से नीचे गिरी मजिस्ट्रेट की गाड़ी


पटना, । Bihar MLC Election Voting: बिहार विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकार की 24 सीटों के लिए मतदान राज्‍य के 534 प्रखंड मुख्यालयों में बनाए गए केंद्रों पर सोमवार की सुबह आठ बजे से चल रहा है। मतदान शाम चार बजे तक चलेगा। इसमें सांसद, विधायक, विधान पार्षद, त्रिस्तरीय पंचायती राज व नगर निकाय के सदस्‍य तथा छावनी क्षेत्र के चुने हुए प्रतिनिधि मतदाता हैं। मतदान की पल-पल की खबर के लिए लगातार बने रहिए हमारे साथ।

Bihar MLC Election Voting LIVE UPDATE:

12:47 PM- औरंगाबाद के नबीनगर प्रखंड कार्यालय स्थित मतदान केंद्र से पंचायत समिति सदस्य रिंकू देवी ने बैलट पेपर लेकर बाहर जाने का प्रयास किया! उन्‍हें हिरासत में ले लिया गया है। पंचायत समिति सदस्य के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

12:35 PM- सीतामढ़ी में 12 बजे तक 79 प्रतिशत मतदान की सूचना है। पश्चिमी चंपारण में 12 बजे तक 42 प्रतिशत मतदान हो चुका है।

12:40 PM- आरा में मतदान केंद्र जा रहे मजिस्ट्रेट की गाड़ी तरारी थाना क्षेत्र के तरारी-कुरमुरी नहर रोड बंधवा पुल से नीचे जार गिरी। गाड़ी में सवार सहायक निदेशक जिला बाल सर्वेक्षण पदाधिकारी विनोद कुमार ठाकुर, पीरो के पुलिस इंस्पेक्टर रामविलास प्रसाद एवं बॉडीगार्ड सहित तीन कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

12:20 PM- पटना में मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने मतदान किया। नीतीश कुमार ने पटना के गांधी मैदान स्थित सदर प्रखंड ऑफिस में बने मतदान केंद्र में डाला वोट। मुख्यमंत्री अपनी निजी गाड़ी से मतदान करने पहुंचे।

 

12:15 PM- शिवहर में दोपहर 12 बजे तक  कुल 52.55 प्रतिशत मतदान। शिवहर में विधायक चेतन आनंद ने वोट डाला। सुपौल प्रखंड कार्यालय मतदान केंद्र पर मंत्री नीरज बबलू, बिजेन्द्र यादव तथा विधायक रामविलास कामत ने मतदान किया।

12:00 PM- सीतामढ़ी के रीगा प्रखंड की कुशमारी पंचायत के मुखिया प्रेमचंद कुमार हथकड़ी में मतदान केंद्र लाए गए। वे अपने इलाके में एक चिमनी संचालक की हत्या के मामले में सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद हैं। उधर, बांका के बूथ पर मतदान के लिए बेलहर के जेडीयू विधायक मनोज यादव पहुंचे।