पटना

भाजपा के लिए जनसेवा ही एकमात्र लक्ष्य: राजीव रंजन


बिहारशरीफ। भाजपा द्वारा चलाए जा रहे प्रशिक्षण सत्र की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने आज कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है, जिसमें आज के कार्यकर्ता ही कल के नेतृत्वकर्ता बनते हैं। जीवन के सभी क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रशिक्षण बेहद अहम होता है, इस सिद्धांत से राजनीति भी अलग नहीं है बल्कि राजनीति में समुचित प्रशिक्षण की भूमिका और भी अहम है। हमारे कार्यकर्ताओं की नेतृत्व क्षमता और काम करने के जज्बे में और बढ़ोतरी हो, इसके लिए हमारी पार्टी सदैव प्रयत्नशील रहती है। इसी कड़ी में पार्टी द्वारा राज्यस्तरीय प्रशिक्षण सत्र के बाद अब पूरे प्रदेश में जिलास्तरीय प्रशिक्षण सत्रें का आयोजन किया जा रहा है।

नालंदा में इस तीन दिवसीय सत्र का आयोजन हो चुका है और अब  जल्द ही इसे मंडल स्तर पर आयोजित किया जाएगा। इन सत्रें में प्रशिक्षक और प्रशिक्षण लेने वाले दोनों ही संबंधित क्षेत्रें में रात्रि प्रवास करेंगे। गौरतलब हो कि भाजपा हमेशा से पार्टी नहीं बल्कि एक परिवार के तौर पर जानी जाती रही है। प्रशिक्षण के इस स्वरूप से कार्यकर्ताओं की आपसी बन्धुत्व और परस्पर सहयोग की भावना निश्चय ही और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि यह सर्वविदित है कि भाजपा के लिए जनसेवा ही एकमात्र लक्ष्य है, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। इसके लिए जरूरी है कि सभी कार्यकर्ताओं को संगठन की बारीकियों, पार्टी के इतिहास एवं इसके उद्देश्यों, व्यत्तिफ़त्व विकास, सोशल मीडिया व प्रचार तंत्र के समुचित उपयोग जैसे आदि विषयों का समुचित ज्ञान हो। इसीलिए इन सत्रें का आयोजन किया जा रहा है।

विरोधियों को निशाने पर लेते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने कहा कि चुनावों में भाजपा को लगातार मिल रही सफलता से जलने वाली पार्टियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जहां भाजपा जनहित के कार्यों में लगी रहती है वहीं यह दल इन कार्यों में अड़ंगा लगाने को ही अपनी राजनीति मान बैठे हैं।

वास्तव में उन्हें भाजपा से सीख लेनी चाहिए। एक तरफ जहां चुनाव दर चुनाव सफलता का परचम लहराने के बाद भी भाजपा अपने संगठन की मजबूती में निरंतर लगी रहती है, वहीं चुनाव हारने का रिकॉर्ड बनाने वाली पार्टियों के युवराज अपने अपने गुप्त छुट्टियों में लुप्त रहते हैं। यही बात भाजपा और अन्य दलों के बीच के अंतर को दिखाती है। भाजपा की यही निरंतर क्रियाशीलता उसे खास बनाती है और उसकी सफलता के प्रमुख कारकों में से एक है।