Latest News उत्तर प्रदेश नयी दिल्ली राष्ट्रीय लखनऊ

भाजपा ने चार राज्यों में राज्यसभा चुनाव के लिए प्रभारी नियुक्त किए


नई दिल्ली, | भाजपा ने बुधवार को विभिन्न राज्यों के राज्यसभा चुनाव और त्रिपुरा विधानसभा के उपचुनावों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए। भाजपा ने राजस्थान, हरियाणा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में राज्यसभा चुनावों के लिए चुनाव प्रभारी नियुक्त किए हैं। केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को राजस्थान में राज्यसभा चुनाव के लिए, हरियाणा के लिए गजेंद्र सिंह शेखावत, कर्नाटक के लिए जी किशन रेड्डी और कर्नाटक के लिए अश्विनी वैष्णव को चुनाव प्रभारी बनाया गया है। राज्य सभा की 57 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनाव 10 जून को 15 राज्यों में होंगे।

त्रिपुरा के चार विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के लिए भाजपा ने प्रभारी नियुक्त किए हैं, जिनमें पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, असम कैबिनेट में मंत्री अशोक सिंघल और असम के मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव जयंत मल्लबरुआ शामिल हैं त्रिपुरा के चार विधानसभा क्षेत्रों जुबराजनगर, सूरमा, टाउन बोरदोवाली और अगरतला में 23 जून को उपचुनाव होंगे और वोटों की गिनती 26 जून को होगी।