Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

भारत के दौरे पर मालदीव की रक्षा मंत्री,


नई दिल्ली, । मालदीव की रक्षा मंत्री मारिया दीदी भारत के दौरे पर हैं। वह भारतीय नौसेना अकादमी में पासिंग आउट परेड की समीक्षा करने वाली पहली विदेश रक्षा मंत्री होंगी। बता दें कि इससे पहले रक्षा मंत्री ने कहा था कि मालदीव और भारत के बीच संबंध ‘पहले की तुलना में काफी मजबूत हुए हैं। उन्होंने कहा था कि जरूरत के समय भारत ने हमेशा माले की सहायता की है। एक रक्षा सम्मेलन के दौरान दीदी ने विकास के सभी क्षेत्रों में मालदीव को भारत के सहयोग की भी सराहना की थी। उन्होंने कहा था कि आज मालदीव और भारत के बीच संबंध काफी मजबूत हैं। यह हमारे साझा मूल्यों और इतिहास पर ही निर्भर नहीं है, बल्कि जरूरत के समय सबसे पहले भारत हमारी मदद के लिए खड़ा हुआ है।

उन्होंने कहा था कि 2004 में सुनामी आपदा से लेकर कोरोना महामारी से लड़ने में सहयोग देने तक भारत ने सबसे पहले मदद दी है। दीदी ने कहा कि मालदीव के राष्ट्रपति और लोगों की तरफ से मैं भारत की सरकार और लोगों की हमारे देश की हर क्षेत्र में प्रगति में सहयोग के लिए प्रशंसा करती हूं। उन्होंने कहा, ‘आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के प्रयास में हम भारत को शुभकामनाएं देते हैं।