पटना

भारत बनेगा दुनिया का ताज : भागवत


संस्कृति उत्थान न्यास भवन का किया लोकार्पण

मुजफ्फरपुर। कलमबाग चौक स्थित मधुकर भवन में नवनिर्मित संस्कृति उत्थान समिति न्यास भवन का लोकार्पण करते हुए आरएसएस के सर संघ संचालक मोहन राव भागवत ने कहा कि संघी बनने से स्वार्थ मिट जाता है तब कार्यकर्ता संघ के दिशा निर्देश को पालन करना ही दायित्व बनता है। उन्होंने कहा कि कोई भी कार्य कृषि के भरोसे नहीं होता आवश्यकता होती है तो उसकी पूर्ति का प्रयास होता है उसके लिए कोई भी माध्यम बनता है।

उन्होंने कहा कि अपनों के लिए अपनेपन से काम करना ही भारतीय संस्कृति है। संगठन हमेशा बड़ा होता है। भारतीय संस्कृति कहती है। अपने समाज के लिए काम करो तब समाज विश्व के लिए काम करेगा। उन्होंने संस्कृति उत्थान समिति ने इस भवन के संदर्भ में कहा कि आर्य भवन ढांचागत रूप में खड़ा है लेकिन इसके पीछे सोचने वाले मेहनत करने वाले कितने लोग हैं जिनको आज जानने वाला भी कोई नहीं मगर यह उनकी परिकल्पना का ही साकार रूप है।

संचालन संस्कृति उत्थान समिति कोषाध्यक्ष चन्द्रमोहन खन्ना चन्नी ने  स्वागत भाषण किया। भवन का विवरण समिति के प्रांतीय अध्यक्ष गौरीशंकर प्रसाद ने पटल पर रखा। उपस्थिति क्षेत्र संघचालक सिद्धीनाथ सिंह,प्रांत संघचालक विजय जायसवाल,क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर,समिति सचिव दयाशंकर ठाकुर,अजय कुमार ठाकुर,केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद डॉ संजय जायसवाल,भाजपा संगठन महामंत्री नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी,सह संगठन महामंत्री शिवनारायण जी और रत्नाकर जी,डिप्टी सीएम रेणू देवी,तारकिशोर प्रसाद

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय,श्रम संसाधन मंत्री जीवेश मिश्रा,कला संस्कृति मंत्री आलोक झा,विधि एवं गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार,मुजफ्फरपुर सांसद अजय निषाद,दरभंगा सांसद गोपाल जी ठाकुर,उत्तर बिहार प्रचार प्रमुख संजीव सिंह,पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा,भाजपा जिलाध्यक्ष रंजन , बिहार विवि के कुलपति डॉ हनुमान प्रसाद  पांडे,प्राचार्य डॉ ममता रानी,श्याम भीमसेरिया सहित बिहार के विभिन्न जिलो के स्वयंसेवक मौजूद रहे।

मौके पर प्रकाश नाथ मिस्र द्वारा लिखित शताब्दी से सहस्त्राब्दी पुस्तक विमोचन किया गया। जिसमे छह सरसंघचालक वर्णन,51 प्रचारक,सैकङो लेख जो भागवत से प्रेरित है साथ ही नारी उत्थान,सब्सीडी शिक्षा नीति, आरक्षण जैसे विषय का उल्लेख है।

आर्किटेक्चर विपुल कुमार,राजमिस्त्री मो दस्तगिर,बढई मिस्री संजय शर्माबिजली मिस्री धर्मेन्द्र कुमार,टाइल्स मिस्री पंकज और प्लंबर मो वसीम को मोहन भागवत ने अंगवस्त्र,वस्त्र और प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

औराई आससे के अनुसार भारत दुनिया का ताज बनेगा। भारत के किसानों में ज्ञान का भंडार है। जिस कारण ही भारत के किसान आत्मनिर्भर है। उक्त बातें आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत प्रखंड अंतर्गत राजखंड गांव में गोपाल प्रसाद शाही द्वारा निर्मित फार्म हाउस देखने के बाद किसानों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यहां के किसान समय पर फसल बोना, काटना ,व्यापार करना यह आत्मनिर्भर का प्रमाण है।

कार्यक्रम में स्थानीय विधायक सह मंत्री रामसूरत राय सांसद अजय निषाद समेत संघ के दर्जनों कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे। समय पर प्रात: 10 बजे संघ के प्रमुख राजखंड गांव पहुंचकर जैविक उद्यान देखकर बहुत खुश हुए ।फार्म हाउस संचालक गोपाल प्रसाद शाही को धन्यवाद भी दिया। इसके बाद सभा स्थल पर यानी मंच पर दो ही कुर्सी लगी थी, जहां संघ प्रमुख के साथ गोपाल प्रसाद शाही विराजमान थे।