Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

भारत में एक दिन में हुआ 36 लाख लोगों का टीकाकरण, वैक्सीनेशन के मामले में शीर्ष पर महाराष्ट्र


  • नई दिल्ली, । स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में शुक्रवार को 36 लाख लोगों का टीकाकरण किया गया। 5 जून को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटों में 36,50,080 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें से 33,74,640 को कोरोना की पहली डोज जबकि 2,75,440 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया।

अब तक 22,78,60,317 लोगों को लगा टीका

भारत में अब तक 22,78,60,317 लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जा चुकी है। जिसमें से 18,19,52,338 लोगों को पहली जबकि 4,59,07,979 लोगों को कोरोना की दूसरी डोज लगाई गई है।

महाराष्ट्र में सर्वाधिक टीकाकरण

भारत के महाराष्ट्र राज्य में किसी भी अन्य राज्य से ज्यादा टीकाकरण हुआ है। राज्य में 1,89,40,778 लोगों को कोविड वैक्सीन की पहली डोज दी जा चुकी है। इसके बाद उत्तर प्रदेश (1,62,42,637), राजस्थान (1,42,88,985) दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।