Latest News मध्य प्रदेश

सीएम शिवराज का बड़ा फैसला, अब भवन निर्माण की अनुमति के लिए लगाने होंगे पेड़


  • भोपाल आज विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बिल्डिंग परमिशन के लिए पेड़ लगाने का नियम लागू किया है।

सीएम शिवराज ने यह महत्वपूर्ण घोषणा की है कि बिल्डिंग परमिशन के लिए आपको एक पेड़ जरूर लगाना होगा। यह नियम नगर निगम से लेकर नगर पालिका, नगर पंचायत और गांव में भी लागू किया जाएगा। अब मध्यप्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां बिल्डिंग परमिशन के लिए पेड़ लगाना अनिवार्य किया जा रहा है। इसके साथ-साथ प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनाने पर भी पेड़ लगाना अनिवार्य होगा।

मुख्यमंत्री ने सभी से पेड़ लगाने का आह्वान किया है और कहा है कि पेड़ हमें ऑक्सीजन देता है साथ ही पर्यावरण को संतुलन देता है। उन्होंने बताया कि अंकुर ऐप बनाया गया है जिस पर सभी लोग अपनी फोटो शेयर करें और उन लोगों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।