News छत्तीसगढ़

भेंट-मुलाकात : ग्राम खोरपा*


मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा अभनपुर विधानसभा के ग्राम खोरपा में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई प्रमुख घोषणाएं :-

1. ग्राम खोरपा में उप तहसील कार्यालय खोला जायेगा।

2. ग्राम खोरपा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोला जायेगा।

3. ग्राम सारखी में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी।

4. ग्राम सलोनी से कोलर तक नयी सड़क का निर्माण करवाया जायेगा।

5. नगर पंचायत अभनपुर को नगरपालिका का दर्जा दिया जायेगा।

6. अभनपुर के 30 बिस्तर अस्पताल की क्षमता 50 बिस्तर की जायेगी।

7. ग्राम बेंद्री में नया उप स्वास्थ्य केंद्र खोला जायेगा।

8. ग्राम कोलर और टेकारी में उप स्वास्थ्य केंद्रों हेतु नवीन भवन का निर्माण करवाया जायेगा।

9. अभनपुर पुराने नेशनल हाईवे को गौरव पथ निर्माण।

10. शासकीय हायर सेकेन्डरी स्कूल छछानपैरी का नामकरण स्व. आशाराम डहरिया जी के नाम पर किया जाएगा।

11. खोरपा में आई टी आई का निर्माण किया जाएगा।