Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

महिला हॉकी स्टिक ‘रानी 28’ आधिकारिक वेबसाइट ‘पीएम स्मृति चिन्ह’ पर नीलामी के लिए तैयार


  • भारतीय महिला हॉकी टीम की रक्षक ब्रांड हॉकी स्टिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके 71वें जन्मदिन पर भारतीय महिला हॉकी टीम द्वारा भेंट की गई थी. नीले रंग की हॉकी स्टिक में मॉडल नंबर ‘रानी 28’ के साथ सफेद रंग में लिखा रक्षक नाम का लोगो शामिल है, जो सीधे भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल की ओर इशारा करता है. हॉकी स्टिक पर पूरी भारतीय हॉकी टीम के हस्ताक्षर मौजूद हैं. नीलामी के लिए स्टिक का चयन आधार मूल्य 80,00,000 निर्धारित किया गया हैं. मंत्रालय ने एक वेबसाइट https:/pmmementos.gov.in की घोषणा की है, जहां से व्यक्ति/संगठन ई-नीलामी में भाग ले सकते हैं.

भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल सिर्फ 14 साल की थीं, जब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था. उन्होंने छह साल की उम्र में एक टूटी हुई छड़ी से हॉकी खेलना शुरू किया था. अपने गरीबी से त्रस्त बचपन के बावजूद, रानी अपनी करियर को खड़ा करने पर केंद्रित रही. उन्होंने अपने माता-पिता को भी हॉकी खेलने के लिए मना लिया जो की उन्हें पहले हॉकी खेलने से मना करते थे. वर्तमान में, वह एक जूनियर विश्व कप कांस्य पदक, दो एशियाई खेलों के पदक अपने नाम कर रखा हैं.

टोक्यो में पुरुषों की टीम की कांस्य पदक जीत के बाद, महिला टीम का चौथे स्थान तक पहुंचना मनोबल बढ़ाने था. दरअसल, टोक्यो ओलंपिक में भारत उन सात देशों में शामिल है, जिनकी महिला पुरुष दोनों टीमें नॉकआउट चरण में पहुंची थीं.