Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मणिपुर में आर्मी जवान की निर्मम हत्या, बदमाशों ने पहले किया था अपहरण


नई दिल्ली, । पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। वहीं, एक ताजा मामला सामने आया है। पीआरओ, कोहिमा और इंफाल के रक्षा मंत्रालय ने 17 सितंबर (रविवार) को एक दुखद जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय सेना के एक जवान सिपाही सर्टो थांगथांग कोम का 3 अज्ञात बदमाशों ने अपहरण किया था, जिन्होंने बाद में उनकी हत्या कर दी गई।

छुट्टी पर थे थांगथांग कोम

मंत्रालय ने बताया कि सर्टो थांगथांग कोम की उम्र 41 वर्ष थी। यह घटना उनके साथ उस दौरान घटी जब वे इंफाल पश्चिम के तरुंग स्थित अपने घर छुट्टी पर थे। मंत्रालय ने कहा कि थांगथांग कोम को डीएससी प्लाटून, लीमाखोंग, मणिपुर में तैनात किया गया था। उनके परिवार में उनकी पत्नी और 2 बच्चे हैं।

मणिपुर हिंसा के अब तक 175 से ज्यादा लोगों की मौत

आपको बता दें कि इस जातीय संघर्ष में चार महीने के दौरान कम से कम 175 लोग मारे गए और 1,108 अन्य घायल हुए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया है कि मई की शुरू हुई हिंसा में अब तक 4,786 घरों को आग लगा दी गई है, जबकि 386 धार्मिक स्थलों को तोड़ दिया गया है।