Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मणिपुर में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत, 32 सीटों पर दर्ज की जीत, JDU ने 6 सीटों पर मारी बाजी


इम्फाल। : मणिपुर में 60 विधानसभा सीटों के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। मणिपुर की सभी 60 सीटों पर रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों में भाजपा राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं, मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने रुझानों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अभी अंतिम नतीजे आने दीजिए। हमें बहुमत मिलेगा। मुख्यमंत्री के नाम पर फैसला केंद्रीय नेतृत्व लेगा, मेरा काम है राज्य के लिए काम करना। बता दें कि मणिपुर में दो चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न हुए थे। पहले चरण का मतदान 28 फरवरी को और दूसरे चरण का मतदान 5 मार्च को हुआ था। 60 विधानसभा सीटों वाले राज्य मणिपुर में वर्तमान में 12वीं विधानसभा अस्तित्व में है, जिसका गठन 15 मार्च 2017 को हुआ था। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 19 मार्च 2022 को समाप्त हो रहा है। राज्य में अभी भाजपा गठबंधन की सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री एन बिरेन सिंह हैं। उत्तर प्रदेश में सात मार्च को हुए अंतिम चरण के मतदान के बाद मणिपुर से जुड़े एग्जिट पोल सामने आए। सभी एग्जिट पोल में मणिपुर की सत्ता की चाबी एक बार फिर भाजपा को मिलती हुई दिखाई दे रही है।

  • मणिपुर में भाजपा को मिला पूर्ण बहुमत

     

    मणिपुर में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया है। चुनाव आयोग के मुताबिक, मणिपुर में भाजपा ने 32 सीटों पर जीत हासिल की है। जबकि जेडीयू को 6 सीटों पर जीत मिली है। वहीं, कांग्रेस को 5 सीटें, एनपीपी को 6, एनपीएफ को 5, केपीए को 2, और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है।

  • मणिपुर में भाजपा को बढ़ी बढ़त

     


  • इम्फाल में पार्टी कार्यालय के बाहर की गई आतिशबाजी

     

    भारतीय जनता पार्टी की बढ़त को देखते हुए इम्फाल में पार्टी कार्यालय के बाहर आतिशबाजी की गई।

  • चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़ें

    चुनाव आयोग ने जारी किए आंकड़ें

     


  • चुनाव आयोग ने अब तक के आंकड़ें जारी किए

     

    चुनाव आयोग ने अब तक 34 सीटों के परिणाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने 16, जेडीयू ने 5, कांग्रेस ने 4, एनपीपी ने 3, केपीए ने 1, एनपीएफ ने 3 और अन्य ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है।