पटना

मधेपुरा: चुनावी रंजिश में चली गोलीबारी में वार्ड सदस्य प्रत्याशी की मौत


मधेपुरा (आससे)। जिले के आलम मगर प्रखंड के बडग़ाँव पंचायत में चुनावी रंजिश में चली गोलीबारी में एक वार्ड सदस्य प्रत्यशी की मौत हो गई वही दो व्यक्ति घायल हो गया। जिसका उपचार किया जा रहा है। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल काटा। अधिकारियों को चार घंटे तक बंधक बनाकर रखा एवं सात मतदान केंद्र पर मतदान कार्य पूरी तरह बाधित कर दिया।

घटना के बाबत लोगों ने बताया कि  वर्तमान मुखिया सह प्रत्याशी शांति देवी की पति रन विजय कुमार मंडल बडग़ांव पंचायत के चकरामी वासा के पास मतदाताओं के बीच रुपये बांटने को लेकर मुखिया प्रत्यासी ललिता देवी पति वीरेंद्र कुमार सिंह के समर्थकों द्वारा मारपीट कर उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके उपरांत मुखिया प्रत्याशी शांति देवी की पति रण विजय कुमार मंडल अपने समर्थकों के साथ मुखिया प्रत्याशी ललिता देवी के पति वीरेंद्र कुमार सिंह के साथ बडग़ांव में मारपीट पर उतारू हो गए एवं दोनों और से लाठी डंडा के उपरांत गोलीबारी होने लगी। गोलीबारी के दौरान वार्ड सदस्य प्रत्याशी बृज मोहन कुमार पिता बालेश्वर मंडल की मौत हो गई।

वहीं नथनी शर्मा एवं छोटू कुमार गोली लगने से भी रुप से जख्मी हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची तो आक्रोशित भीड़ का सामना करना पड़ा एवं सुबह बरीय पदाधिकारी एसडीओ उदाकिशनगंज राजीव रंजन सिंहा, डीएसपी सतीश कुमार, थानाध्यक्ष आलमनगर उदय कुमार सहित पुलिसकर्मी जब घटनास्थल पर पहुंचा लोगों ने चारों ओर से सडक़ को जाम कर दिया एवं आक्रोशित लोगों ने जमकर बाल काटा। आक्रोशित लोगों का कहना था कि चुनाव को रद्द किया जाए एवं जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय परन्तु पदाधिकारी कैलाश समझाने के बावजूद भी शव को नहीं ले जाने पर अडिग थे।

वहीं वरीय पदाधिकारियों के आगे बोल्डर रख कर लगभग 4 घंटे तक वरीय पदाधिकारियों को बंधक बनाए रखा।  समझाने बुझाने पर लगभग 11.00 बजे मतदान शुरु कराया गया।  लगभग 12. 00 बजे जाम को खत्म कर शव को पोस्टमार्टम हेतु ले जाने दिया।