Latest News करियर मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा बुधवार से, इन निर्देशों और UFM रूल्स का पालन जरूरी


 MP Patwari Exam 2023: मध्य प्रदेश सरकार के विभागों में ग्रुप 2 सब-ग्रुप 4 के अंतर्गत पटवारी व अन्य के 9,000 से अधिक पदों की लिए भर्ती के आवेदन किए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत पहले चरण में संयुक्त भर्ती परीक्षा 2023 का आयोजन मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल (MPESB) द्वारा बुधवार, 16 मार्च से किया जाएगा। बोर्ड द्वारा इन आवेदन किए उम्मीदवारों के परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए जरूरी एमपी पटवारी एडमिट कार्ड पहले ही (6 मार्च 2023 को) जारी कर दिए थे, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, esb.mp.gov.in पर एक्टिव लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

MP Patwari Exam 2023: मध्य प्रदेश पटवारी भर्ती परीक्षा में इन निर्देशों और UFM रूल्स का पालन जरूरी

एमपीईएसबी ने सहायक संपरीक्षक, पटवारी और अन्य पदों के लिए आयोजित की जाने वाली संयुक्त भर्ती परीक्षा को लेकर विभिन्न निर्देश और अनुचित साधन (Unfair Means UFM) के नियम जारी किए हैं, जिनका पालन करना सभी उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य होगा। आइए इनमें से कुछ महत्वपूर्ण नियमों को जानते हैं:-

  • उम्मीदवार आवंटित पाली के लिए निर्धारित समय से कम से कम 1 घंटा पहले परीक्षा केंद्र पहुचें।
  • अपने साथ एक काला बॉल पेन, डाउनलोड किए गए एडमिट कार्ड का प्रिंट-आऊट और एक फोटो आइडी अवश्य साथ ले जाएं।
  • किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस, मोबाइल फोन, कैलकुलेटर, रफ पेपर, इलेक्ट्रॉनिक घड़ी, आदि नहीं ले जा सकेंगे। इन्हें रखना अनुचित साधन (UFM) माना जाएगा।
  • परीक्षा के दौरान चिल्लाना, बोलना, कानाफूसी करना, इशारे करना व अन्य परीक्षार्थियों से किसी भी प्रकार का संपर्क करना UFM माना जाएगा।
  • प्रतिबंधित सामग्री पाए जाने पर परीक्षार्थी द्वारा उसे सौपने से इंकार करने पर या उसे स्वयं नष्ट करने या उपयोग करने पर UFM माना जाएगा।
  • नकल से सम्बन्धित दस्तावेजों/प्रपत्रों पर हस्ताक्षर से मना करना और सक्षम अधिकारी के निर्देशों की अवज्ञा करना भी UFM माना जाएगा।
  • परीक्षा में लगे कर्मचारियों या अधिकारियों को परेशान करना, धमकाना और शारीरिक चोट पहुंचाना भी UFM माना जाएगा।

एमपी पटवारी व अन्य भर्ती परीक्षा के लिए एमपीईएसबी द्वारा जारी किए सभी निर्देशों व अन्य नियमों की जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जारी भर्ती अधिसूचना और एडमिट कार्ड डाउनलोड पेज पर दिए गए निर्देशों ध्यान से पढ़ लेना चाहिए।