Latest News मध्य प्रदेश राष्ट्रीय

मध्‍य प्रदेश के रीवा में बीएसएफ जवान ने माता-पिता को मारी गोली,


रीवा, । मध्‍य प्रदेश के रीवा जिले में स्थित पंडरिया गांव में छुट्टी पर घर आये बीएसएफ के जवान ने अपने ही माता-पिता को गोली मार दी। इसका कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्‍पताल में भर्ती करवा दिया और आरोपित बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

जानें क्‍या था मामला

बीएसएफ में पदस्‍थ 30 वर्षीय विशेष पांडे 10 दिन पहले ही अवकाश पर अपने घर लौटा था। मंगलवार को दिन के समय किसी पारिवारिक विवाद पर उसका अपने माता और पिता से झगड़ा हो गया। इसके बाद उसने लाइसेंसी बंदूक से अपने पिता अंबिका पांडे को गोली मार दी। बीच-बचाव करने आयी मां को भी गोली मार दी। गोली लगने से उसके माता-पिता दोनों ही घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्‍पताल में भर्ती करवाया गया।

पिता भी सेना में थे

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी विशेष पांडे के पिता अंबिका पांडे सेना में थे और हवलदार पद से रिटायर हुए थे। विशेष जब भी अपने गांव जाता था तो पुश्‍तैनी जमीन को लेकर उसका अपने पिता से विवाद हो जाता था। इससे पहले भी दोनों का इस पर विवाद हो चुका था।