Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

मनमोहन सिंह का भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- बिन बुलाए बिरयानी खाने से नहीं सुधरते रिश्ते


नई दिल्ली, । पांच राज्यों में हो रहे विधाससभा चुनाव के बीच देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है। गुरुवार को एक वीडियो संदेश जारी कर मनमोहन सिंह ने भाजपा को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कोरोना संक्रमण, महंगाई और चीwन के साथ सीमा विवाद को लेकर मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा।

मनमोहन सिंह ने कहा कि देश की जनता कांग्रेस के अच्छे कामों को याद कर रही है। भाजपा ने पीएम मोदी के सुरक्षा के मुद्दे पर पंजाब के मुख्यमंत्री और जनता का अपमान किया है। मनमोहन सिंह ने आगे कहा कि देश में अमीर और अमीर होता जा रहा है जबकि गरीब लोग और गरीब हो रहे हैं।

मनमोहन ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार को आर्थिक नीति की कोई समझ नहीं है। कोरोना के दौरान केंद्र सरकार की खराब नीतियों के कारण लोग आर्थिकता, बेरोजगारी और बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। सात साल से ज्यादा साल सरकार चलाने के बाद सरकार अपनी गलती मानने और सुधार करने की बजाए पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को जिम्मेदार ठहराने पर लगी है। मामला देश तक सीमित नहीं है। यह सरकार विदेश नीति पर भी विफल रही है। चीन हमारी सीमा पर बैठा है और इस मुद्दे को दबाने की कोशिश की जा रही है।