News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड कानपुर गाजीपुर गोरखपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बरेली बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ वाराणसी

मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस अध्यक्ष, 7897 वोट मिले; शशि थरूर को कितने मत मिले


  1. नई दिल्ली, । कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे अब कांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। अध्यक्ष पद के चुनाव में खड़गे ने 7897 वोट हासिल किए जबकि शशि थरूर को एक हजार के आसपास ही वोट मिले। एजेंसी के मुताबिक, 416 वोट खारिज हो गए।

24 साल बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब कांग्रेस का अध्यक्ष गैर गांधी परिवार से हैं। बता दें कि इसी सोमवार को देशभर में कांग्रेस के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में वोट डाला था।

Congress President Election Result 2022 Live News:

  • 02:01 PM, 19 Oct 2022

    किसे कितने वोट मिले?

    समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मल्लिकार्जुन खड़गे को 7897 वोट मिले। शशि थरूर को 1072 वोट ही मिले। वहीं, 416 वोट खारिज हो गए।

  • 01:47 PM, 19 Oct 2022

    Mallikarjun Kharge बने कांग्रेस अध्यक्ष

    मल्लिकार्जुन खड़गे ने कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत लिया है। खड़गे को 7 हजार से ज्यादा वोट मिले हैं जबकि शशि थरूर को सिर्फ हजार के आसपास ही वोट मिले।

  • 01:20 PM, 19 Oct 2022

    Rahul Gandhi ने दिया रिएक्शन

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि देश में सिर्फ हमारी इकलौती पार्टी है जिसमें चुनाव और चुनाव आयोग होता है। मैंने मधुसूदन मिस्त्री जी के साथ काम किया है। चुनाव आयोग के सामने मुद्दे को ले जाया जाएगा, जो फैसला लेगा।

  • 12:52 PM, 19 Oct 2022

    पंजाब, तेलंगाना में भी धांधली का आरोप

    थरूर कैंप ने यूपी के अलावा दो और राज्यों में धांधली का आरोप लगाया है। थरूर कैंप का कहना है कि पंजाब और तेलंगाना में भी चुनाव में धांधली हुई है।

     

  • 12:17 PM, 19 Oct 2022

    Shashi Tharoor ने कहा, ‘मैं धन्यवाद करता हूं…’

    मतगणना शुरू होने के बाद शशि थरूर ने ट्वीट किया। थरूर ने कहा कि मैं उन सभी को धन्यवाद कहता हूं जिन्होंने इस ऐतिहासिक पल को हमारी राजनीति के विकास में एक मील का पत्थर बनाने में योगदान दिया है।

  • 12:03 PM, 19 Oct 2022

    यूपी में सभी वोट अवैध घोषित करने की मांग

    चुनाव में धांधली को लेकर मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखी गई है। चिट्ठी में यूपी में सभी वोट को अवैध घोषित करने की मांग की गई है।

  • 11:43 AM, 19 Oct 2022

    Gaurav Gogoi बोले- ये ऐतिहासिक क्षण

    ये ऐतिहासिक पल है। हमें इस बात का गर्व है कि हमारी पार्टी में लोकतांत्रिक तरीके से चुनाव हुए। हम सोनिया गांधी के प्रति भी आभार जताते हैं जिन्होंने मुश्किल समय में पार्टी की कमान संभाली। आने वाले समय में कांग्रेस और मजबूत होगी- गौरव गोगोई

  • 11:33 AM, 19 Oct 2022

    मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखी

    उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में मतदान से संबंधित शिकायतों को लेकर थरुर पक्ष ने मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने यूपी में चुनाव में अनियामितताओं का आरोप लगाया है।

  • 11:14 AM, 19 Oct 2022

    Shashi Tharoor के चुनाव एजेंट सलमान सोज क्या बोले?

    Shashi Tharoor के चुनाव एजेंट सलमान सोज क्या बोले?

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के चुनाव एजेंट सलमान सोज ने कहा कि हम मधुसूदन मिस्त्री के कार्यालय के साथ लगातार संपर्क में हैं, उन्हें कई अलग-अलग मुद्दों के बारे में सूचित किया, अभी इसकी बारीकियों में नहीं जा सकते है।

  • 11:03 AM, 19 Oct 2022

    थरूर अभियान दल के सदस्य सलमान सोज का बयान

    उत्तर प्रदेश और कुछ अन्य राज्यों में मतदान से संबंधित शिकायतों की रिपोर्ट के बारे में थरूर अभियान दल के सदस्य सलमान सोज ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के सामने कुछ मुद्दों को उठाया है और सीईए अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री के साथ मतदान से पहले संवाद भी किया है।

  • 10:55 AM, 19 Oct 2022

    मल्लिकार्जुन खड़गे की होगी जीत- प्रमोद तिवारी

    कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने मल्लिकार्जुन खड़गे की जीत का दावा किया है। तिवारी ने कहा कि खड़गे भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे।

  • 10:35 AM, 19 Oct 2022

    Shashi Tharoor के काउंटिंग एजेंट

    कार्ति चिदंबरम, अतुल चतुर्वेदी, सुमेध गायकवाड अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के काउंटिंग एजेंट हैं।

  • 10:32 AM, 19 Oct 2022

    Mallikarjun Kharge के काउंटिंग एजेंट

    प्रमोद तिवारी, के सुरेश, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन, कुलजीत सिंह बागरा और गुरदीप सिंह सप्पल मल्लिकार्जुन खड़गे के काउंटिंग एजेंट हैं।

  • 10:29 AM, 19 Oct 2022

    स्ट्रॉन्ग रूम में रखे गए बैलट बॉक्स

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव होने के बाद मंगलवार शाम देशभर में 68 पोलिंग बूथ से बैलट बॉक्स को दिल्ली में पार्टी दफ्तर लाया गया था।

  • 10:14 AM, 19 Oct 2022

    वोटों की गिनती शुरू

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो गई है। मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हैं।

  • 09:57 AM, 19 Oct 2022

    कांग्रेस मुख्यालय में होगी मतगणना

    कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के वोटों की गिनती सुबह 10 बजे दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में होगी। ये तस्वीरें पार्टी अध्यक्ष पद के उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास के बाहर की हैं।
    /

  • 09:46 AM, 19 Oct 2022

    Madhusudan Mistry कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे

    कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय पहुंच गए हैं। थोड़ी देर में वोटों की गिनती शुरू होने वाली है।
    /

  • 09:23 AM, 19 Oct 2022

    थोड़ी देर में शुरू होगी वोटों की गिनती

    कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव के बाद वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में सुबह 10 बजे मतगणना शुरू होगी।
    /

  • 09:00 AM, 19 Oct 2022

    137 साल में छठी बार हुआ Congress President Election

    कांग्रेस के 137 साल के इतिहास में ये अध्यक्ष पद के लिए हुआ ये छठा चुनाव था। अध्यक्ष पद के लिए 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुआ था। 22 साल बाद इसी 17 अक्टूबर को चुनाव हुआ।

  • 08:49 AM, 19 Oct 2022

    22 साल बाद हुआ Congress President Election

    कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव 22 साल बाद हुआ है। इसके लिए दिल्ली के पार्टी मुख्यालय समेत देशभर में 65 से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए थे।

  • 08:41 AM, 19 Oct 2022

    Mallikarjun Kharge का करियर

    मल्लिकार्जुन खड़गे के पास लंबा संगठनात्मक और प्रशासनिक अनुभव है। खड़गे कांग्रेस में अग्रणी दक्षिण भारतीय चेहरा हैं। वह हिंदी ठीक ढंग से बोल सकते हैं।

  • 08:17 AM, 19 Oct 2022

    Shashi Tharoor का राजनीतिक सफर

    शशि थरूर लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। थरूर मध्यम वर्ग के बीच खासे लोकप्रिय हैं। इन्होंने संयुक्त राष्ट्र में काम भी किया है। इसके अलावा उनके पास मंत्री के रूप में भी कार्य का लंबा अनुभव है।

  • 08:10 AM, 19 Oct 2022

    दिवाली के बाद कुर्सी संभालेगा Congress New President

    सूत्रों का कहना है कि दिवाली के बाद निर्वाचित अध्यक्ष कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में कार्यभार संभालेंगे।

  • 08:06 AM, 19 Oct 2022

    Madhusudan Mistry करेंगे नतीजे का एलान

    कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री नतीजों की घोषणा करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में पार्टी के 9 हजार से ज्यादा प्रतिनिधियों ने वोट डाला था।

  • 08:02 AM, 19 Oct 2022

    Congress President Election रिजर्व में होंगे दो एजेंट

    समाचार एजेंसी के सूत्रों ने बताया कि प्रत्येक पक्ष के पांच एजेंट मतगणना की निगरानी करेंगे जबकि दोनों पक्षों के दो एजेंटों को रिजर्व में रखा जाएगा।

  • 07:58 AM, 19 Oct 2022

    सुबह 10 बजे शुरू होगी मतगणना

    दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में वोटों की गिनती सुबह 10 बजे से शुरू होगी। 17 अक्टूबर को अध्यक्ष पद का चुनाव हुआ था। कांग्रेस के 9000 से ज्यादा प्रतिनिधियों ने मतदान किया था।