Latest News करियर महाराष्ट्र

महाराष्ट्र ओपन स्कूल रिजल्ट घोषित, 5वीं, 8वीं के स्टूडेंट्स ऐसे कर पाएंगे चेक


नई दिल्ली, । Maharashtra Open School Result 2022: महाराष्ट्र ओपन स्कूल रिजल्ट 2022 का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण अलर्ट है। स्टेट बोर्ड ऑफ ओपन स्कूलिंग, (Maharashtra State Board of Open Schooling, MSBOS) आज यानी कि 20 अप्रैल 2022 को महाराष्ट्र ओपन स्कूल रिजल्ट 2022 (Maharashtra Open School Result 2022) घोषित कर दिया है। यह परिणाम कक्षा 5 और कक्षा 8 के लिए जारी किए गए हैं। ऐसे में, जो छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट्स msbos.mh-ssc.in या msos.ac.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए स्टूडेंट्स को अपनी जरूरी डिटेल्स एंटर करनी होगी। बता दें कि 5वीं और 8वीं कक्षा के लिए महाराष्ट्र ओपन स्कूल परीक्षा 30 दिसंबर से 8 जनवरी, 2022 तक आयोजित की गई थी। यह परीक्षाएं महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पुणे, औरंगाबाद, कोल्हापुर, कोंकण, मुंबई और अमरावती सहित सभी 6 डिवीजनों में आयोजित की गई थी।