News TOP STORIES महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की दवा फैक्‍ट्री में विस्फोट, जान बचाने के लिए हाईवे पर दौड़े लगे


  • मुंबई। महाराष्ट्र राज्‍य के रत्नागिरी स्थित दवा फैक्‍ट्री में आज आग लग गई। जिससे सफेद रंग के धुएं का गुबार दूर-दूर तक फैल गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की गाड़िया आग बुझाने दौड़ीं। कुछ घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति पर काबू पा लिया गया। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, जनहानि नहीं हुई। हालांकि, वहां लोगों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग जान बचाकर हाईवे पर भागते देखे गए।

यह घटना रत्नागिरी के एमआईडीसी में एमआर फार्मा प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की है, जहां सुबह 11 बजे आग लगी। उसके बाद सुबह 11.45 बजे धमाका हुआ। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, घटना में कंपनी का कोई कार्यकर्ता घायल तो नहीं हुआ। किंतु मटेरियल बर्बाद हो गया। बताया जा रहा है कि, इस संयंत्र का इस्तेमाल विशेष रसायनों के निर्माण में किया जाता है और आठ कर्मी इसमें काम करते थे।

दमकलकर्मी के मुताबिक, आग पर बहुत कम समय में काबू पाने का प्रयास किया गया। दमकल विभाग की टीम घटनास्थल पर मौजूद है। एक स्थानीय ने कहा कि, अग्निकांड के बाद गुबार ऐसे निकला जैसे ज्वालामुखी का विस्फोट हुआ हो। एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वहां के हालात का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इससे पहले महाराष्ट्र में ठाणे के पास एक निजी अस्पताल में भी आग लगी थी। वहां चार मरीजों की मौत हो गई थी। एक कर्मचारी ने कहा कि, मरीजों की मौत आग लगने के बाद दूसरे अस्पतालों में ले जाते वक्त हुई न कि जलने के कारण। पांच दिन पहले पालघर जिले के विरार में भी एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आग लगी थी। वहां 15 मरीजों की मौत हो गई थी।