News TOP STORIES नयी दिल्ली महाराष्ट्र राष्ट्रीय

महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व सीएम अशोक चव्हाण ने छोड़ी पार्टी; BJP में हो सकते हैं शामिल


 मुंबई। लोकसभा चुनाव से पहले महाराष्ट्र में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व कांग्रेस नेता पिछले कुछ समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। सूत्रों की मानें तो चव्हाण अब भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

 

वहीं, चव्हाण ने सोमवार को मुंबई में महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर से मुलाकात की। इसी के बाद से उनके इस्तीफा सौंपने की अटकलें लग गई थी।

आगे देखिए क्या होता है…

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का भी बयान आया है। उन्होंने कहा कि दूसरे दलों के कई कद्दावर नेता बीजेपी में शामिल होना चाहते हैं, खासकर कांग्रेस के कई नेता वरिष्ठ नेताओं के व्यवहार के कारण हमारे संपर्क में हैं। फडणवीस ने कहा,

ये नेता अपनी पार्टी में घुटन महसूस कर रहे हैं, कौन-कौन हमारे संपर्क में हैं जिसका खुलासा जल्द ही किया जाएगा। ‘आगे-आगे देखिए होता है क्या’।