Latest News महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में दोहरी मार, तौकते तूफान के चलते बांद्रा-वर्ली सी लिंक बंद, समुद्र में फंसी 15 नावें


  • महाराष्ट्र में जहां एक तरफ कोरोना की मार जारी है, तो वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के दक्षिणी समुद्री तटों पर तौकते तूफान को लेकर हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 18 मई को यह तूफान गुजरात के तटीय इलाकों से टकराएगा। इस तूफान के चलते कई राज्यों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र के कई तटीय इलाकों को ये तूफान प्रभावित कर सकता है। इसमें रायगढ़, सिंधुदुर्ग, मुंबई और पालगढ़ जैसे इलाके शामिल है। इन इलाकों में 175 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

अलीबाग के समुद्र में फंसी 15 नावें

मुंबई में तूफान को देखते हुए बांद्रा-वर्ली सी लिंक को दो दिन के लिए बंद कर दिया है। वहीं दूसरी तरफ अलीबाग से मछली पकड़ने के लिए गई 15 नाव वालों के अभी फंसे होने की संभावना है। तूफान के खतरे को देखते हुए सभी नाव वालों को समुंद्र से लौटने के आदेश दे दिए गए हैं। वही रायगढ़ के जिला अधिकारी ने आदेश जारी करते हुए सभी समुद्र किनारे रहने वाले लोगों को दूसरे जगह पर शिफ्ट करने की व्यवस्था शुरू कर दी है।