Latest News महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में पैर पसारता कोरोना, नागपुर में 15 मार्च से पूर्ण लॉकडाउन


महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के चलते नागपुर में एक बार फिर से लॉकडाउन का ऐलान किया गया है। नागपुर के शहरी इलाके में 15 मार्च से पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया जाएगा। जिले के प्रभारी मंत्री नितिन राउत ने गुरुवार को इसका ऐलान करते हुए कहा कि शहरी इलाके में 15 से 21 मार्च तक पूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। केवल आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी।

महाराष्ट्र के कई जिलों में लगाई जा रहीं पाबंधियों के बीच बुधवार को कोरोना मामलों की संख्या में बढ़ोतरी देखने को मिली। राज्य में कुल 13,659 नए मामले मिले। मरीजों की यह संख्या 7 अक्तूबर के बाद सबसे बड़ा आंकड़ा है। 7 अक्तूबर को 14,578 मामले आए थे। देश में अभी मिल रहे कुल मामलों में से 60 प्रतिशत मामले महाराष्ट्र में मिल रहे हैं।

वहीं अकेले नागपुर में कल 1710 नए मामले सामने आए थे. 173 दिन बाद कोरोना के सबसे अधिक मामले एक दिन में आने का यह रिकॉर्ड है। नागपुर नगर निगम ने बुधवार को कहा था कि कोरोना के नए मामले महिलाओं और 20 से 40 आयु वर्ग के लोगो में आ रहे हैं। नगर निगम प्रशासन ने कहा था कि लोग कोरोना को हल्के में ले रहे हैं।